फ्रीगंज ब्रिज मार्ग पर शव रख किया चक्काजाम -प्रेमविवाह करने वाली ने लगाई थी फांसी

उज्जैन। प्रेम विवाह करने वाली महिला रविवार रात 12 बजे के लगभग फंदे पर लटकी मिली। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने फ्रीगंज ब्रिज मार्ग पर शव रख चक्काजाम कर दिया। आरोप था कि पति और उसका परिवार प्रताड़ित करता था। माधवनगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में रहने वाली डॉली पति प्रदीप संतोरे 21 वर्ष का शव रविवार रात मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरे में फंदे पर लटका मिला। ननद प्रिया कमरे में पहुंची थी उसी दौरान घटना सामने आई। रात में पुलिस ने शव अस्पताल…

Read More

बिजली ग्रिड के पास नाले में मिला पुरूष का शव – लापता अधेड़ के परिजन पहुंचे अस्पताल

उज्जैन। मकोडिया आम से मंगलनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमवार दोपहर एक युवक टायलेट करने रूका तो उसे दुर्गध आई। आसपास देखने पर नाले में लाश नजर आई। खबर मिलते ही चिमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव बाहर निकालने पर कंकालरूपी पुरूष होना सामने आया। चिमनगंज थाना एसआई सुरेन्द्र मंडलोई ने बताया कि मकोडिया आम से मंगलनाथ मंदिर मार्ग के बीच एमपीईबी ग्रिल कार्यालय के सामने नाले में लाश पड़ी होने और दुर्गंध फैलने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंच लाश को बाहर निकाला गया। शव…

Read More

हिरासत में थे 23 संदिग्ध, फिर भी हुई दर्जनों वारदात -मंदिर से लेकर सवारी मार्ग तक बदमाशों की पुलिस को चुनौती

उज्जैन। महाकाल की पहली सवारी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किये गये थे। एक दिन पहले पांच डेरों पर दबिश दी गई, 23 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। बावजूद सोमवार को महाकाल मंदिर से लेकर सवारी मार्ग तक दर्जनों वारदात हुई। महाकाल और खाराकुआ थाने पर शिकायतें पहुंची। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच का आश्वासन दिया। सावन माह की शुरूआत 11 जुलाई को हो गई थी। 12 ज्योर्तिलिंगों में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार उज्जैन में डेढ़ माह का महोत्सव शुरू हुआ। सोमवार को बाबा…

Read More

इधर पालकी का पूजन, उधर युवक नदी में कूदा

उज्जैन। बाबा महाकाल की पहली सवारी  सोमवार शाम रामघाट पर पूजन के लिये पहुंची थी। लाखों की संख्या में रामघाट से दत्त अखाड़ा घाट पर श्रद्धालुु मौजूद थे। उसी दौरान भीड़ के बीच से दत्तअखाड़ा घाट पर एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर एसडीईआरएफ जवान विनोद पांचाल और होमगार्ड सैनिक ईश्वर चौधरी ने घटनाक्रम देखा तो तत्काल नदी में गोता लगाया और युवक को बाहर निकाला। वह नशे की हालत में था। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके चलते होश में आ गया। उसे भीड़ के…

Read More

रेलवे ने आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में संशोधन किया

उज्जैन। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार पश्चिम रेलवे रतलाम के लिए आरक्षण चार्ट तैयार करने की समय-सारणी 14 जुलाई, 2025 से प्रभावी हो गई है । इस पहल का उद्देश्य परिचालन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और यात्री सुविधा को बढ़ाना है। रतलाम मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रथम आरक्षण चार्ट तैयार करने के संबंध में रेलवे बोर्ड से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम इस प्रकार है:- 05:01 बजे से 14:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला आरक्षण चार्ट एक दिन पहले 21:00 बजे तक तैयार किया जाएगा। 14:01 बजे से 16:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला आरक्षण चार्ट उसी दिन 07:30 बजे तक तैयार किया जाएगा। 16:01 बजे से 23.59 बजे तक और 00.00 बजे से 05:00 बजे तक प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला आरक्षण चार्ट निर्धारित प्रस्थान से आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा। दूसरे आरक्षण चार्ट की तैयारी के संबंध में मौजूदा प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं होगा, जो अंतिम समय की बुकिंग को समायोजित करने के लिए मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार किया जाता रहेगा।

Read More

बारिश के पानी में करंट: इंदौर में नाबालिग को टूटी तार से लगा झटका, अस्पताल में भर्ती

⚠️ बारिश के पानी में करंट: इंदौर में नाबालिग को टूटी तार से लगा झटका, अस्पताल में भर्ती इंदौर | 13 जुलाई 2025इंदौर में रविवार शाम तेज बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी में करंट लगने की घटना सामने आई है। चंदन नगर क्षेत्र के अहमद नगर बांक में एक नाबालिग बालक टूटी हुई बिजली की तार को हटाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। घटना के समय वह सड़क पर भरे पानी में खेल रहा था। 💥 हादसा खेलते समय हुआ, बालक झुलसा रविवार शाम हुई…

Read More

श्रावण की पहली सवारी आज: चांदी की पालकी में महाकालेश्वर नगर भ्रमण पर निकलेंगे | वैदिक उद्घोष से गूंजेगा रामघाट

श्रावण की पहली सवारी आज: चांदी की पालकी में महाकालेश्वर नगर भ्रमण पर निकलेंगे | वैदिक उद्घोष से गूंजेगा रामघाट उज्जैन | 14 जुलाई 2025श्रावण-भादौ माह में निकाली जाने वाली महाकालेश्वर भगवान की पारंपरिक सवारियों का शुभारंभ आज सोमवार से हो रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान श्री मनमहेश चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। यह सवारी श्रद्धा, सुरक्षा और संस्कृति का अनूठा संगम होगी। 🔱 मंदिर सभा मंडप में पूजन, फिर पालकी में विराजमान होंगे भगवान शाम 4 बजे, श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा…

Read More

दताना-मताना हवाई पट्टी को मिलेगा एयरपोर्ट का रूप, 180 किसानों की जमीन अधिग्रहित होगी | मुआवजा तय करने भोपाल से आ रही रजिस्ट्री सूची

दताना-मताना हवाई पट्टी को मिलेगा एयरपोर्ट का रूप, 180 किसानों की जमीन अधिग्रहित होगी | मुआवजा तय करने भोपाल से आ रही रजिस्ट्री सूची उज्जैन | 14 जुलाई 2025सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन जिले में हवाई यात्रा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। दताना-मताना हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए करीब 180 किसानों और भूमि स्वामियों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। 🧾 मुआवजा तय करने के लिए भोपाल से मांगी गई रजिस्ट्री सूची…

Read More

उज्जैन के किसान लक्ष्मीनारायण मुकाती की सफलता की कहानी: केंचुओं से कमाते हैं 8 लाख रुपए सालाना

🌿 उज्जैन के किसान लक्ष्मीनारायण मुकाती की सफलता की कहानी: केंचुओं से कमाते हैं 8 लाख रुपए सालाना उज्जैन | बड़नगर | 14 जुलाई 2025जिन्हें लोग कचरा समझते हैं, उन्हीं केंचुओं की मदद से उज्जैन जिले के किसान लक्ष्मीनारायण मुकाती आज सालाना 8 लाख रुपए से अधिक की कमाई कर रहे हैं।गांव लोहाना निवासी मुकाती ने 2019 में सिर्फ 500 रुपए के केंचुए खरीदकर वर्मी कंपोस्ट का सफर शुरू किया था, और आज वे सैकड़ों किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। 🔄 2019 में नागपुर से सीखा जैविक खेती…

Read More

श्रावण के पहले सोमवार पर शिवभक्ति की बयार: महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर तक गूंजा “हर हर महादेव”

श्रावण के पहले सोमवार पर शिवभक्ति की बयार: महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर तक गूंजा “हर हर महादेव” उज्जैन | 14 जुलाई 2025श्रावण मास के पहले सोमवार को मध्यप्रदेश के शिवालयों में भक्ति और आस्था का सागर उमड़ पड़ा। उज्जैन से लेकर ओंकारेश्वर, ग्वालियर, भोपाल और छतरपुर तक शिव भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक, आरती और पूजन कर विशेष पुण्य अर्जित किया। 🔱 उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 2:30 बजे खुले कपाट श्रावण के पहले सोमवार की शुरुआत उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह 2:30 बजे कपाट खोलने के साथ हुई।…

Read More