ब्रह्मास्त्र इंदौर आयकर विभाग ने सोमवार सुबह देशभर के 150 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे मारे। यह कार्रवाई उन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और टैक्स प्रैक्टिशनर्स के दफ्तरों और घरों पर की गई, जिनके आईपी एड्रेस से बड़ी संख्या में फर्जी टैक्स छूट लेकर रिफंड क्लेम करते हुए रिटर्न भरे जा रहे थे। इंदौर में एयरपोर्ट रोड स्थित प्रकाश जैन और स्कीम 140 में ग्रैंड एग्जॉटिका में रहने वाले सीए शुभम लड्ढा के घर भी विभाग की टीम पहुंची। रतलाम में कर सलाहकार सुरेश गुप्ता के बैंक कॉलोनी स्थित घर…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
याचिका खारिज: नीट-यूजी के 75 छात्रों का रिजल्ट जारी
इंदौर। नीट-यूजी के दौरान बिजली गुल होने के मामले में सोमवार को इंदौर हाईकोर्ट ने प्रभावित 75 से ज्यादा स्टूडेंट्स की दोबारा परीक्षा कराने संबंधी याचिकाएं खारिज कर दीं। हाईकोर्ट ने परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए की रिट अपील मंजूर करते हुए अपना फैसला सुनाया। हाई कोर्ट द्वारा एनटीए की रिट अपील मंजूर करने के बाद शाम को आॅर्डर वेबसाइट पर लोड कर दिया गया। इसके बाद शाम 6 बजे एनटीए ने उन 75 स्टूडेंट्स, जिनके रिजल्ट पर स्टे था, उसे घोषित कर दिया। इसकी सूचना हर स्टूडेंट…
Read Moreस्कॉर्पियो पेड़ से टकराई पिता-पुत्र समेत 4 की मौत सभी मृतक राजस्थान के
श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्कॉर्पियो सड़क पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। काली तलाई इलाके में हुए हादसे में राजस्थान के रहने वाले बाप-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग रविवार रात करीब आठ बजे अशोकनगर से राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। तेज बारिश के बीच काली तलाई रोड पर एक गाय बैठी हुई थी। ड्राइवर ने गाय को बचाने की कोशिश में तेजी से स्टीयरिंग घुमा दी, जिससे…
Read Moreछांगुर बाबा हिंदू लड़कियों को मुस्लिम देश भेजता था
पीड़ित बोलीं- गुर्गों से रेप करवाया, छांगुर बाबा के सऊदी अरब में 500 से ज्यादा एजेंट नसरीन से 8.5 लाख वसूलेगी सरकार ब्रह्मास्त्र लखनऊ ‘छांगुर बाबा ने मेरा धर्म परिवर्तन कराया। उसके गुर्गों ने सहारनपुर, बलरामपुर और कर्नाटक में मेरे साथ कई बार गैंगरेप किया। मैंने सहारनपुर के थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने छांगुर के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की। छांगुर बाबा के सऊदी अरब में 500 से ज्यादा एजेंट हैं। पाकिस्तान और मुस्लिम देशों में हिंदू लड़कियां भेजी जा रही थीं। सपा का नेता भी धर्मांतरण…
Read Moreगुजरात में एक और पुल गिरा
कई लोग नदी में, मांगरोल में जर्जर पुल की मरम्मत के दौरान स्लैब ढह गया ब्रह्मास्त्र जूनागढ़ गुजरात में एक हफ्ते में पुल टूटने की दूसरी घटना सामने आई है। बीती 9 जुलाई को वडोदरा का गंभीर ब्रिज टूट गया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक लापता है। वहीं, आज मंगलवार सुबह जूनागढ़ जिले में मरम्मत के दौरान एक पुल का स्लैब ढह गया। स्लैब के साथ एक हिताची मशीन और कुछ मजदूर नीचे गिर गए। हालांकि, खुश्किस्मती से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं…
Read Moreओडिशा में आत्मदाह के बाद घायल छात्रा की मौत
3 दिन से एम्स में भर्ती थी, सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान होकर कॉलेज में आग लगाई थी ब्रह्मास्त्र भुवनेश्वर ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन आॅटोनॉमस कॉलेज में खुद को आग लगाने वाली 20 साल की स्टूडेंट ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। छात्रा 95 फीसदी झुलस चुकी थी और पिछले 3 दिनों से भुवनेश्वर के एम्स में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। छात्रा फकीर मोहन कॉलेज में इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। उसने 12 जुलाई को हेड आॅफ डिपार्टमेंट के सेक्शुअल हैरेसमेंट से…
Read Moreटेस्ला का भारत में पहला शोरूम ओपन हुआ, मॉडल वाय की बुकिंग शुरू, लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे सीएम फडणवीस
ब्रह्मास्त्र मुंबई दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का पहला शोरूम आज यानी, 15 जुलाई को मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुल गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस टेस्ला शोरूम के उद्घाटन समारोह में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाइक भी शोरूम पहुंच गए हैं। ये स्टोर लोगों के लिए एक एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा। यानी यहां न सिर्फ गाड़ियां बेची जाएंगी, बल्कि लोग टेस्ला की टेक्नोलॉजी और फीचर्स को भी करीब से देख सकेंगे।…
Read Moreदो माह से थमी हुई है पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा, उज्जैन से सिर्फ एक मरीज को मिल सका लाभ
ब्रह्मास्त्र उज्जैन बीते दो माह से अधिक समय से पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा थमी हुई है। जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार जब से यह सेवा मध्यप्रदेश में शुरू हुई है तब से लेकर अभी तक उज्जैन में सिर्फ एक ही मरीज को सेवा का लाभ प्राप्त हो सका है। बता दें कि प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ 29 मई 2024 को सूबे के सीएम डॉक्टर मोहन यादव द्वारा किया गया था। प्रदेश में पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा की मरीजों को लेकर उड़ानें पिछले करीब दो…
Read Moreएसिड़ पीने वाली महिला की मौत
उज्जैन। छोटी मायापुरी में रहने वाली बीना पति बंशीलाल गेहलोत 30 वर्ष ने रविवार सुबह घर में रखा एसिड पी लिया था। परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इंदौर रैफर कर दिया था, लेकिन परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गये। जहां चले उपचार के दौरान रविवार-सोमवार रात बीना की मौत हो गई। सोमवार सुबह चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। मृतिका 2 बच्चों की मां थी, संभावना जताई गई है कि पारिवारिक विवाद में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। ससुराल और मायके…
Read Moreफ्रीगंज ब्रिज मार्ग पर शव रख किया चक्काजाम -प्रेमविवाह करने वाली ने लगाई थी फांसी
उज्जैन। प्रेम विवाह करने वाली महिला रविवार रात 12 बजे के लगभग फंदे पर लटकी मिली। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने फ्रीगंज ब्रिज मार्ग पर शव रख चक्काजाम कर दिया। आरोप था कि पति और उसका परिवार प्रताड़ित करता था। माधवनगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में रहने वाली डॉली पति प्रदीप संतोरे 21 वर्ष का शव रविवार रात मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरे में फंदे पर लटका मिला। ननद प्रिया कमरे में पहुंची थी उसी दौरान घटना सामने आई। रात में पुलिस ने शव अस्पताल…
Read More