20 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार 2 वाहन व 7 मोबाइल जब्त

उज्जैन / मंदसौर। नईआबादी मंदसौर थाना पुलिस ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फिलहाल फरार है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर/स्मैक), तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो चार पहिया गाड़ियाँ और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी विनोद कुमार मीणा ने प्रेसवार्ता में उक्त मामले का खुलासा किया। जिस अनुसार नई आबादी…

Read More

मध्यप्रदेश सरकार अब महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिरों की व्यवस्थाओं को देश के सबसे सुव्यवस्थित तीर्थस्थलों में शामिल

उज्जैन/ मध्यप्रदेश सरकार अब महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिरों की व्यवस्थाओं को देश के सबसे सुव्यवस्थित तीर्थस्थलों में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने हाल ही में कटरा स्थित वैष्णोदेवी मंदिर के प्रबंधन मॉडल का अध्ययन किया है। इसके आधार पर महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और भोजशाला में दर्शन, सुरक्षा, ट्रैफिक तथा डिजिटल प्रबंधन को नई तकनीक से सशक्त बनाने की तैयारी है।वैष्णो देवी धाम की सबसे बड़ी विशेषता श्रद्धालुओं की डिजिटल ट्रैकिंग और भीड़ प्रबंधन है। वहां प्रत्येक यात्री को आरएफआईडी (रेडियो…

Read More

पति से अलग रहते हुए गर्भ समापन की अनुमति मांगने वाली महिला के मामले में हाईकोर्ट ने अब पति-पत्नी के बीच सुलह और परामर्श

इंदौर/उज्जैन   पति से अलग रहते हुए गर्भ समापन की अनुमति मांगने वाली महिला के मामले में हाईकोर्ट ने अब पति-पत्नी के बीच सुलह और परामर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पत्नी के द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस जय कुमार पिल्लई ने 5 जून को पत्नी और पति दोनों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा है ताकि दोनों को समझाइश दी जा सके और उनके बीच के तनाव को खत्म करने के साथ ही गर्भ को लेकर निर्णय दोनों की सहमति…

Read More

महाकाल मंदिर में आंखों के चश्में में हिडन कैमरा लेकर पहुंचा युवक

  उज्जैन। श्री महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में सगाई करने का मामला अभी चल ही रहा है। ऐसे में शनिवार शाम को चश्में में हिडन कैमरा के साथ अवैध रूप से विडियो बनाने की स्थिति सामने आई है। मंदिर के सभा मंडपम में एक युवक को चश्में में हिडन कैमरा के साथ पकडा गया। युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ इंदौर से दर्शन करने आया था। युवक ने मंदिर प्रबंध समिति को लिखित में माफी नामा दिया है। युवक की आंखों के नंबर के चश्में में हिडन कैमरा…

Read More

नगर निगम आयुक्त की रात्रिकालीन धुंआधार पारी काम धीमा मिला, दो ठेकेदारों पर 5-5 लाख का जुर्माना ठोका -पीएचई कंट्रोल रूम से लेकर ढाबारोड चौडीकरण एवं रीगल टाकीज शापिंग काम्पलेक्स का काम देखा

उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों में लगे नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा धुंआधार पारी खेल रहे हैं। शनिवार रात भी उन्होंने पीएचई कंट्रोल रूम पर पहुंचकर टंकियों के पूरे प्रेशर से भरने की स्थिति को जाना था, टंकी प्रभारियों से चर्चा की थी। इसके बाद वे ढाबा रोड चौडीकरण के हाल देखने पहुंचे। मार्ग से मलबा नहीं हटने तथा रीगल टॉकीज़ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का रात्रि के समय कार्य धीमी गति से पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों पर किया 5-5 लाख का जुर्माना ठोका है।नगर निगम में आयुक्त ही पूरे  समय सक्रिय…

Read More

शहर में खस्ताहाल चैंबर बने हादसों की वजह, कई स्थानों पर ढक्कन टूटे व धंसे चामुंडा माता चौराहा और बुधवारिया क्षेत्र में बढ़ा खतरा, वाहन चालकों को हो रही परेशानी

उज्जैन। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज एवं ड्रेनेज चैंबरों की खराब स्थिति आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। कई स्थानों पर चैंबरों के ढक्कन टूटे हुए हैं, जबकि कई चैंबर सड़क की सतह से नीचे धंस गए हैं। ऐसे हालात दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रहे हैं और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित कई चैंबर लंबे समय से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चामुंडा माता चौराहा, बुधवारिया पानी की टंकी क्षेत्र…

Read More

अंधे कत्ल का खुलासा:पत्नी और देवर ने अवैध संबंध में की पति की हत्या, सिर पर किए थे वार

उज्जैन। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के पिपलिया डाबी गांव में किसान भारत सिंह राजपूत की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सोनाकुंवर और उसके पड़ोसी देवर जितेंद्र सिंह के बीच पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध थे, जिसके चलते यह वारदात हुई।30 मई को पिपलिया डाबी गांव निवासी 42 वर्षीय किसान भारत सिंह राजपूत का शव उसके खेत में मिला था। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया…

Read More

यूपी में छात्र की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:; सूर्या की मां बोलीं- फोटो दिखाओ, तब मानूंगी

गाजियाबाद।गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में असद ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ शहर के वसुंधरा इलाके में हुई।बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों…

Read More

इजराइल का लेबनान के 900 साल पुराने किले पर कब्जा:सैनिकों ने पहाड़ी पर झंडा फहराया

तेल अवीव/तेहरान।इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले और आसपास की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। इजराइली अधिकारियों की ओर से रविवार को जारी तस्वीरों और वीडियो में किले पर इजराइली झंडे लहराते दिखाई दिए।इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि सेना ने आसपास के गांवों में कई दिनों तक चली भीषण लड़ाई और हवाई हमलों के बाद यह कामयाबी हासिल की है। अल जजीरा के मुताबिक पिछले 26 साल में इजराइल की लेबनान में सबसे बड़ी घुसपैठ है।ब्यूफोर्ट किला 1982 से 2000 तक…

Read More

महाकाल के भक्तों को ठगने वाली 11 फर्जी वेबसाइट्स बंद

उज्जैन।भगवान महाकालेश्वर की नगरी में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ उज्जैन पुलिस ने शिकंजा कसा है। होटल और भक्त निवास के नाम पर ऑनलाइन बुकिंग का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों और लिंक्स को ब्लॉक करवाया गया है।यह कार्रवाई एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर साइबर सेल द्वारा की गई है। श्रद्धालु जब इन फर्जी साइट्स के जरिए कमरा बुक कर एडवांस पैसे जमा कराते थे, तो उज्जैन पहुंचने पर उन्हें ठगी का पता चलता था। पुलिस ने जांच में मध्य प्रदेश टूरिज्म…

Read More