वेनेजुएला के राष्ट्रपति जैसा हाल हो, इजराइली पीएम फिलिस्तीनियों का सबसे बड़ा दुश्मन ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को किडनैप करने की मांग की। एक टीवी इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका को नेतन्याहू को उसी तरह पकड़ना चाहिए जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को पकड़ा गया था। उन्होंने आगे कहा कि तुर्किए भी नेतन्याहू को पकड़ सकता है और पाकिस्तानी इसके लिए दुआ कर रहे हैं। इंटरव्यू में उन्होंने नेतन्याहू को मानवता का सबसे बड़ा अपराधी करार दिया…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
जी राम जी विधेयक- 6 राज्यों ने दर्ज कराया विरोध
दावा- सारे फैसले केंद्र के हाथ, भेदभाव की आशंका, राज्यों पर भी 4 गुना तक बोझ ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस शनिवार से 45 दिन चलने वाला आंदोलन शुरू कार रही है। कर्नाटक, तेलंगाना और पंजाब ने तो जी राम जी कानून के खिलाफ बाकायदा प्रस्ताव पारित किया है। तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल भी खुलकर इसका विरोध जता रहे हैं। इन राज्यों की आपत्तियां हैं कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम क्यों हटा, योजना को मांग आधारित से आपूर्ति आधारित ढांचे में क्यों…
Read Moreमहाराष्ट्र निकाय चुनाव-29 नगर निगमों में 15 जनवरी को वोटिंग
मुंबई/नागपुर/पुणे/नासिक। बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में चुनाव को लेकर महाराष्ट्र भर में चुनाव प्रचार जारी है। नासिक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को भाई राज ठाकरे के साथ जनसभा की। उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व के प्रति समर्पण पर सवाल उठाया। दागी नेताओं को शामिल करने पर कहा कि वह इतनी बेशर्म हो गई है कि वह राक्षस राजा रावण को भी अपने साथ मिला सकती है। वहीं राज ने आरोप लगाया कि बीजेपी धर्म और जाति के नाम पर लोगों को…
Read Moreबंगाल के नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री को नोटिस 72 घंटे में जवाब मांगा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें ममता से 72 घंटे के भीतर अपने दावों के सबूत मांगे हैं। सुवेंदु ने कहा कि ऐसा न करने पर वे ममता के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। दरअसल, ममता ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी कोयला तस्करी मामले में शामिल हैं। कोयला घोटाले का पैसा सुवेंदु के जरिए शाह तक जाता है। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कोलकाता में 8 जनवरी को…
Read Moreरूस के दबाव के बाद अमेरिका ने 2 नागरिक छोड़े, 3 भारतीय क्रू मेंबर अभी भी कैद में
वॉशिंगटन। अमेरिका ने जब्त किए गए रूसी झंडे वाले आॅयल टैंकर जहाज मैरिनेरा से दो रूसी नागरिकों को रिहा कर दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने शुक्रवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मारिया ने बताया कि यह फैसला राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस के अनुरोध पर लिया है। रूस ने अमेरिका पर नागरिकों को छोड़ने के लिए दबाव बनाया था। अमेरिका ने 7 जनवरी को उत्तरी अटलांटिक महासागर में जहाज को को जब्त किया गया था। हालांकि टैंकर पर मौजूद 3 भारतीय मेंबर्स को अब…
Read Moreमोदी 17 जनवरी को पहली वंदेभारत स्लीपर का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कोलकाता और गुवाहाटी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर 17 जनवरी से चलेगी। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में करेंगे। यह ट्रेन 6 दिन कामाख्या और हावड़ा जंक्शन के बीच चलेगी। वहीं, रेल मंत्री के मुताबिक 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी लॉन्च की जाएंगी। इनकी सेवाएं 17 और 18 जनवरी 2026 से मिलना शुरू हो जाएंगी। दिल्ली में अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में गुरुवार को वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे में…
Read Moreवेंडिंग जोन कहां बनेगा और पथ विक्रेताओं को कौन सी जगह दी जाएगी, यह होगा अब तय
गुमटियों और दुकानों को चलाने के लिए यह कमेटी ही जगह निर्धारित करती है उ ज्जैन। उ ज्जैन सहित प्रदेश के शहरों में वेंडिंग जोन कहां बनेगा और पथ विक्रेताओं को कौन सी जगह दी जाएगी, यह तय करने के लिए टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन होगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन संचालनालय के अपर आयुक्त शिशिर गेमावत ने प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका एवं नगर परिषदों के सीएमओ को पत्र लिखकर कहा है कि नियम के अनुसार चुनाव संबंधी प्रक्रिया कराई जाए। इसे लेकर इससे…
Read Moreसिंघवी बोले-कुत्तों से जुड़े नियम मौजूद, कोर्ट दखल न दे:सलाह एक्सपर्ट से ही लें; अफसरों की राय के कारण अरावली पर फैसला पलटना पड़ा
नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से इस मामले में दखल न देने की अपील की।ACGS (All Creatures Great and Small) नाम की संस्था की तरफ से दलील दे रहे सिंघवी ने कहा कि इस विषय पर कानून और नियम पहले से मौजूद हैं। ऐसे में अदालत का हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जब संसद जानबूझकर दखल नहीं दे रही है तो वहां अदालत को भी नहीं जाना…
Read MoreED रेड के खिलाफ कोलकाता में ममता का मार्च:दिल्ली में भी TMC का प्रदर्शन; 8 सांसद हिरासत में, पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा
कोलकाता/नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल के चीफ के ठिकानों पर ईडी रेड के विरोध में TMC दिल्ली से लेकर कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार सुबह पार्टी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए।सांसदों ने, बंगाल में मोदी-शाह की गंदी चालें नहीं चलेंगी के नारे लगाए। दिल्ली पुलिस ने सांसदों को हटाने की कोशिश की। इस दौरान धक्कामुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सांसदों को सुबह…
Read Moreड़ोसी ने चुराए 35 लाख रुपए के गहने:लॉकर की चाबी चुराकर चार बार दिया चोरी को अंजाम
उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक परिचित युवक ने 35 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। आरोपी ने लॉकर की चाबी चुराकर चार अलग-अलग बार में इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी किए गए गहनों का वजन लगभग आधा किलो सोने के बराबर है।पीड़ित मयूर कृष्णानी ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर में दिवाली पूजन के बाद उन्होंने अपने घर के लॉकर में नकदी और आभूषण रखे थे। पास में रहने वाला परिचित युवक घर की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उसने कृष्णानी की माताजी के चाबी…
Read More