मेयर बोले-महाकाल भस्म आरती की मेरी प्रोटोकॉल अनुमति रोकी प्रशासक बोले- गलत मैसेज चलाया गया; महापौर ने दो दिन पहले चिट्ठी लिखी थी

उज्जैन। महाकाल मंदिर दर्शन व्यवस्था को लेकर महापौर द्वारा उठाए गए सवाल और पत्र जारी करने के बाद मंदिर समिति और महापौर के बीच विवाद बढ़ गया है। महापौर और अधिकारियों के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा है।दो दिन पहले अवंतिका द्वार से भक्तों को होने वाली असुविधा को लेकर महापौर ने व्यवस्था ठीक करने को लेकर पत्र लिखा तो मंदिर समिति ने उनके कोटे से होने वाली 25 भस्म आरती परमिशन को रोक दिया। इसके बाद विवाद गहरा गया है।महापौर मुकेश टटवाल ने 10 जनवरी को एक पत्र…

Read More

कार ने स्कूटी को टक्कर मारी,छात्र की मौत: वीडियो आया सामने, स्कूल से परेड की रिहर्सल के लिए निकले थे

उज्जैन। स्कूल से दशहरा मैदान में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए जा रहे एक्टिवा सवार दो छात्रों को एक कार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कक्षा 9वीं के एक छात्र की मौत हो गई थी। घटना के दो दिन बाद अब एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें छात्र कार से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराते हुए नजर आ रहा है।यह घटना शनिवार सुबह की है। जफर (16 साल) अपने घर से एक्टिवा पर दोस्त विश्वजीत के साथ स्काउट गाइड की रिहर्सल के…

Read More

पति ने पत्नी की हत्या की…फिर खुद ले गया हॉस्पिटल:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

इंदौर। एरोड्रम इलाके में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी का गला दबा दिया। जब उसकी सांसें बंद हो गईं, तो पति उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।, पुलिस ने रविवार रात मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाने और मारपीट के निशान सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान पति टूट गया…

Read More

दूषित पानी से 23वीं मौत:3 मरीज वेंटिलेटर पर; 13 मरीजों का ICU में चल रहा इलाज

 इंदौर।इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या नहीं थम रही है। सोमवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया है। मृतक का नाम भगवानदास पिता तुकाराम भरणे (64) है। वह करीब 10 दिन से हॉस्पिटल में एडमिट थे। पहले उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। बाद में बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया था।हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर  ने बताया कि जब उन्हें यहां लाया गया तो उस दौरान कार्डियक अरेस्ट आया था। इस पर सीपीआर देकर उन्हें फिर वेंटिलेटर पर लिया गया था। उन्हें गैंग्रीन…

Read More

खुशी कपूर-वेदांग रैना के ब्रेकअप का दावा दोनों दो साल तक डेट करने के बाद अलग हुए

एक्ट्रेस खुशी कपूर और एक्टर वेदांग रैना के रिश्ते को लेकर दावा किया गया है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब वे अलग हो गए हैं। इस ब्रेकअप का दावा फिल्म जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने लिखा कि खुशी और वेदांग अब कपल के तौर पर साथ नहीं हैं। हालांकि, दोनों के अलग होने की वजह अभी सामने नहीं आई है और न ही खुशी कपूर या वेदांग रैना की…

Read More

‘ओ रोमियो’ के टीजर में दिखा शाहिद का खतरनाक अंदाज

स्क्रीन पर तृप्ति डिमरी के साथ पहली बार रोमांस करेंगे, फैंस बोले-2026 शानदार होगा शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ओ रेमियो का टीजर रिलीज हो गया। लगभग डेढ़ मिनट के एक्शन ड्रामा से भरे टीजर में शाहिद के अलावा, नाना पाटेकर, विक्रांत मेसी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया की झलक देखने को मिलती है। टीजर की शुरूआत शाहिद के आवाज से शुरू होती है। शाहिद का किरदार एक जहाज पर है, जो छोटू नाम पुकारते हुए अपना आपा खोता है। ओ रेमियो में शाहिद…

Read More

कोहली क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर बने

विराट कोहली के 93 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से हराया ब्रह्मास्त्र दुबई विराट कोहली के 93 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से हरा दिया। रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड ने 300 रन बनाए। भारत ने वनडे में 20वीं बार 300+ रन का टारगेट चेज कर लिया। कोहली ने सबसे तेज 28 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया, वे इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर भी बन गए। विराट का लगातार 5वां 50+…

Read More

चाइनीज मांझे से 4 घंटे में 3 के गले कटे, टाइल्स ठेकेदार की अस्पताल में मौत

नीट स्टूडेंट समेत दो की सर्जरी ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में चाइनीज मांझे से 4 घंटे के भीतर 3 बाइक सवार युवकों का गला कट गया। एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दो की सर्जरी करनी पड़ी है। पहला हादसा खजराना ब्रिज पर रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मृतक की पहचान रघुवीर धाकड़ के रूप में हुई है, जो बिचौली मदार्ना स्थित ओम साई विहार कॉलोनी का निवासी था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन के मुताबिक, रघुवीर टाइल्स के काम की…

Read More

सांबा, राजौरी और पुंछ में एलओसी पर दिखे 5 ड्रोन

दावा- पाकिस्तान घुसपैठ की कोशिश में, सेना का काउंटर अटैक, सर्चिंग जारी ब्रह्मास्त्र जम्मू   जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ में पाकिस्तान से लगी सीमा और लाइन आॅफ कंट्रोल के पास रविवार शाम करीब 5 ड्रोन दिखाई दिए। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक राजौरी में नौशेरा सेक्टर में तैनात जवानों ने शाम करीब 6.35 बजे गनिया-कलसियां गांव के ऊपर ड्रोन देखा। इसके बाद मीडियम और लाइट मशीन गन से फायरिंग की। राजौरी के तेरियाथ के खब्बर गांव में शाम 6.35 बजे एक और ड्रोन देखा गया। यह ड्रोन…

Read More

हिमाचल के सोलन में भीषण आग- बच्ची जिंदा जली, 8 लोग लापता

ब्रह्मास्त्र अर्की हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में रविवार आधी रात भीषण आग भड़क उठी। इस हादसे में आठ साल की एक बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 8 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं, जिससे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरूआत बाजार क्षेत्र में स्थित एक रिहायशी दो मंजिला मकान से हुई। इसकी निचली मंजिल में दुकानें और ऊपर वाली…

Read More