वाशिंगटन। अमेरिका में अब तक केवल एक व्यक्ति ने ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बहुचर्चित गोल्ड कार्ड वीजा हासिल किया है। गोल्ड कार्ड वीजा में कोई विदेशी 10 लाख डॉलर (9 करोड़ रुपए से ज्यादा) देकर अमेरिका में रहने और काम करने का अधिकार पा सकता है। वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने संसदीय समिति की सुनवाई में यह जानकारी दी। यह आंकड़ा उनकी पहले की उस घोषणा से काफी कम है, जिसमें उन्होंने कहा था कि योजना लॉन्च होने के कुछ ही दिनों में करीब 10,800 करोड़ रु. के 1300…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
इजराइली पीएम को प्रोस्टेट कैंसर हुआ चुपचाप इलाज कराया
तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। उन्होंने रेडिएशन थेरेपी से इसका चुपचाप इलाज कराया। करीब दो महीने तक इस बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया गया और अब इलाज पूरा होने के बाद जानकारी दी गई है। 76 साल के नेतन्याहू ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें कैंसर का पता चला। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में इस साल जानबूझकर देरी की, ताकि ईरान इसे युद्ध के दौरान इजराइल के खिलाफ प्रचार के तौर…
Read Moreमहाकाल क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे 3 बदमाश गिरफ्तार
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे 3 बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किये है। थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में लगातार भ्रमण और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भूखी माता मंदिर मार्ग से चाकू लेकर घूम रहे बदमाश शहनवाज पिता नवाब 21 साल निवासी जानसापुरा को हिरासत में लिया गया। वहीं सर्कल भ्रमण के दौरान सूचना मिलने पर नृसिंहघाट चौराहा से शराफत पिता शफी मोहम्मद 40 साल निवासी जानसापुरा को…
Read Moreतापमान 42 डिग्री के करीब, 8 कि.मी. से चली गर्म हवा
उज्जैन। अप्रैल माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो 42 डिग्री के करीब पहुंचा है। संभावना है कि कुछ दिनों में 44 डिग्री भी दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग के अप्रैल माह के अंत में भीषण गर्मी का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था, जो अब सटिक साबित होता दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था,…
Read Moreजीवन रक्षक बनकर थाना प्रभारी ने तोड़ा दरवाजा -सोशल मीडिया पर मैसेज भेज पति-पत्नी ने गले में डाला था मौत का फंदा
उज्जैन। सोशल मीडिया पर सामने आये मैसेज को देख थाना प्रभारी नजरपुर पहुंचे और जीवन रक्षक बनकर मकान का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में पति-पत्नी फंदे पर लटके थे, दोनों को नीचे उतारा गया और अस्पताल पहुंचाया। दोनों की जान बचा ली गई। घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल को गुरूवार रात जानकारी मिली कि ग्राम नजरपुर में रहने वाले आफिस पटेल और उसकी पत्नी रीना ने पारिवारिक विवाद में आत्मघाती कदम उठाने का मैसेज वाट्सएप स्टेटस पर शेयर किया है। थाना प्रभारी एसआई अलकेश डांगेऔर प्रधान आरक्षक राजेन्द्र राठौर के…
Read Moreमाता-पिता पत्रिका बांटकर लौटे तो लापता मिली पुत्री
उज्जैन। पुत्री की शादी होने पर माता-पिता पत्रिका बांटने गये थे, जब वापस लौटते तो पुत्री घर छोड़कर लापता हो चुकी थी। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई और पुत्री द्वारा आभूषण साथ रूपये ले जाने की बात भी कहीं है। मामला मक्सीरोड पंवासा क्षेत्र का सामने आया है। यहां रहने वाले परिवार में 1 मई को पुत्री का विवाह होना है। माता-पिता गुरूवार को पत्रिका बांटने गौतमपुरा गये थे। शाम को जब वापस लौटते तो पुत्री घर छोड़कर लापता हो चुकी थी। सभी जगह तलाश करने पर…
Read Moreमुख्य सडकों पर ही हाकर्स जोन के हालात बने हुए,सूचारू आवागमन कैसे हो फूटपाथ गायब, हाकर्स जोन बने ,कैसे हो यातायात व्यवस्थित -नगर निगम प्रशासन प्रमुख बाजारों में हाकर्स जोन बनाने को लेकर गंभीर नहीं
उज्जैन। शहर में यातायात की बदहाल स्थिति के कारण सूचारू आवागमन की समस्या बढती जा रही है। फूटपाथ गायब हो चुके हैं और हाकर्स जोन बने हुए हैं। ऐसी हालत में व्यवस्थित यातायात आखिर कैसे हो। नगर निगम प्रशासन प्रमुख बाजारों में हाकर्स जोन बनाने को लेकर गंभीर नहीं है। इसके चलते समस्या से जद्दोजहद के साथ ही वाहन चालक आवागमन कर रहे हैं। यातायात की व्यवस्था पुलिस ही नहीं स्थानीय शासन की अहम जिम्मेदारी है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से मुंह बाए खडा है। शहर…
Read Moreप्रेम विवाह करने वाले दम्पति ने सुसाइड का प्रयास, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई दोनों की जान
उज्जैन। प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने रात में अपनी जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों की जान बचाई। पति फंदे पर लटक चुका था पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। घटिया थाना प्रभारी करण खोवाल में बताया कि रात में ग्राम नजरपुर के रहने वाले आसिफ पटेल ने व्हाट्सएप पर दोस्तों को मैसेज भेजो कि जिंदगी से परेशान हो चुका हूं जा रहा हूं। इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तत्काल नजरपुर पहुंचकर उसके घर की जानकारी दी गई इस दौरान सामने आया…
Read Moreदावा- सलमान खान की फिल्म का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा, फिरौती केस से भी जुड़ा नाम
बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन एक समय चर्चा में रहा है। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने उस दौर की याद दिलाते हुए सलमान खान की फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 2001 में रिलीज इस फिल्म के पीछे अंडरवर्ल्ड की परछाई थी, जिसका असर इसके निर्माण और रिलीज पर पड़ा। यह फिल्म सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी स्टारर थी, जिसे सरोगेसी जैसे विषय पर बनी शुरूआती फिल्मों में गिना जाता है। लेकिन कहानी से ज्यादा चर्चा इसके विवादों और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन…
Read Moreआईपीएल में आज बेंगलुरु के सामने गुजरात
पाटीदार इस सीजन 22 सिक्स लगा चुके ब्रह्मास्त्र मुम्बई आईपीएल-2026 के 34वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, वहीं जीटी की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। पाटीदार इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 22 सिक्स हैं। पहले नंबर पर 27 सिक्स के साथ हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं।…
Read More