सिविल अस्पताल में व्यवस्थाएं बेलगाम एक ही महिला रोग विशेषज्ञ के भरोसे दोनों यूनिट

शुजालपुर। सिविल अस्पताल शुजालपुर में अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों का हाल बेहाल है, विशेष रूप से प्रसूताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है, सिविल अस्पताल शुजालपुर में बीती रात भर्ती हुई एक प्रसूता का प्रसव अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद हो सका। इतना ही नहीं अस्पताल में नायब तहसीलदार को लगभग दो घंटे मध्य रात्रि के बाद बैठना पड़ा, जिससे कि भर्ती प्रसूता का प्रसव हो सके। मिली जानकारी अनुसार ग्राम डाबरी निवासी आशा गोवर्धन को प्रसव के लिए सिविल अस्पताल शुजालपुर में भर्ती कराया गया था,…

Read More

फिल्म ‘राका’ में कम नहीं होगा दीपिका का रोल…

मेकर्स ने रिप्लेसमेंट और रोल छोटा करने की खबरों को बताया गलत, प्रेग्नेंसी में शूटिंग करेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म में दीपिका का रोल छोटा किया जा सकता है या उन्हें रिप्लेस किया जा सकता है। अब फिल्म की टीम ने इन सभी…

Read More

मिचेल स्टार्क को आईपीएल खेलने की मंजूरी मिली

1 मई को दिल्ली के लिए खेल सकते हैं पाकिस्तानी मूल के स्पिनर भी टीम में शामिल ब्रह्मास्त्र मुम्बई आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने आईपीएल में खेलने की मंजूरी दे दी है। वह जल्द ही भारत आकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ेंगे। 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की उम्मीद है। दूसरी ओर सीएसके ने चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह पेसर आकाश माधवाल को टीम में शामिल किया है। दिल्ली की गेंदबाजी होगी मजबूत- 36 वर्षीय स्टार्क चोट की वजह…

Read More

इंदौर में 13 साल की दुल्हन, 42 का दूल्हा..शादी कैंसिल

जांच करने पहुंची टीम को दिखा दी फर्जी मार्कशीट, 19 साल के भाई की शादी भी रोकी ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में 13 साल की नाबालिग का विवाह 42 साल के युवक से कराए जाने का मामला सामने आया है। शादी 25 अप्रैल को तय थी, लेकिन सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान परिजनों ने उम्र छिपाने के लिए फर्जी अंकसूची पेश कर दी, लेकिन वेरिफिकेशन में सच्चाई सामने आ गई और समय रहते विवाह रुकवा दिया गया। प्रशासनिक टीम ने दस्तावेजों की जांच…

Read More

भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा कोई संदेह नहीं: भागवत

ब्रह्मास्त्र नागपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे। इसे असंभव मानते थे। लेकिन आज वह मंदिर सबके सामने साक्षात खड़ा है। ठीक उसी प्रकार, भारत का विश्वगुरु के रूप में पुनरुत्थान भी पूरी तरह निश्चित है और इस यात्रा को रोका नहीं जा सकता। भागवत ने यह बात नागपुर में…

Read More

परफ्यूम की बोतल के कारण भड़की आग, 4 लोग जिंदा जले

ब्रह्मास्त्र नीमराना राजस्थान के नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें दो मासूम भी हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। दो लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। सभी मृतक झारखंड के हैं। शवों की शिनाख्त डीएनए टेस्ट से होगी। दावा किया जा रहा है कि हादसा परफ्यूम की बोतल से निकले केमिकल में आग लगने से हुआ। गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों में भी ब्लास्ट हुए। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है।…

Read More

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लाइसेंस रद्द किया

इसकी बैंकिंग सेफ नहीं, ग्राहकों को लौटाने के लिए पर्याप्त पैसा, यूपीआई एप काम करता रहेगा ब्रह्मास्त्र मुंबई पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज 24 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। आरबीआई ने कहा कि बैंक के कामकाज से ग्राहकों का पैसा सुरक्षित नहीं था। हालांकि, यूपीआई एप पहले की तरह चलता रहेगा। आरबीआई ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास इतनी नकदी है कि बैंक बंद होने…

Read More

मंत्री प्रतिमा बागरी की बढ़ेंगी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने 60 दिन में मांगी रिपोर्ट

जबलपुर। एमपी के सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से विधायक और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रतिमा बागरी के खिलाफ दायर फर्जी प्रमाण पत्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को हाईकोर्ट में प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सुनवाई हुई और कोर्ट ने प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सरकार से 60 दिन में रिपोर्ट मांगी है। हाईकोर्ट ने ये भी कहा है कि सरकार के द्वारा दी गई रिपोर्ट की उच्च…

Read More

मणिपुर के उखरुल में फायरिंग से 3 की मौत

ब्रह्मास्त्र इंफाल मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग फायरिंग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मुल्लम गांव के पास सुरक्षाबलों ने करीब 11:25 बजे दो शव बरामद किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आर्मी प्रिंट कपड़ों में थे। उनके शरीर पर गोली के निशान मिले हैं। दूसरी घटना सिनाकेइथेई गांव की है, जहां 29 साल के एच. जमांग नाम के युवक को हमलावरों ने घात लगाकर मार डाला। अधिकारियों ने शव बरामद कर लिया है। कुकी संगठनों ने आरोप लगाया कि नगा मिलिटेंट्स ने सुबह…

Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए राज्यसभा में नोटिस

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष ने शुक्रवार को राज्यसभा में नोटिस दिया। इस पर 73 सांसदों के दस्तखत हैं। इससे पहले मार्च में विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में नोटिस दिया था। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इन नोटिसों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोप उन्हें हटाने के लिए आवश्यक उच्च संवैधानिक मानदंडों को पूरा नहीं करते। लोकसभा में सीईसी को हटाने के प्रस्ताव के…

Read More