मंत्री प्रतिमा बागरी की बढ़ेंगी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने 60 दिन में मांगी रिपोर्ट

जबलपुर। एमपी के सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से विधायक और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रतिमा बागरी के खिलाफ दायर फर्जी प्रमाण पत्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को हाईकोर्ट में प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सुनवाई हुई और कोर्ट ने प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सरकार से 60 दिन में रिपोर्ट मांगी है। हाईकोर्ट ने ये भी कहा है कि सरकार के द्वारा दी गई रिपोर्ट की उच्च स्तरीय समिति जांच करेगी।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment