मैंने चिट्ठी फाड़कर चड्ढा के मुंह पर मारी गेटआउट कहा

मोहाली। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के झगड़े में पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की भी एंट्री हो गई है। एक पॉडकास्ट के दौरान डॉ. गांधी ने कहा कि जब वह आप से पटियाला के सांसद थे तो राघव चड्ढा ने उन्हें चिट्ठी देकर लोकसभा में बोलने के लिए कहा। हालांकि उन्होंने राघव की लाई चिट्ठी फाड़कर उनके मुंह पर मार दी और गेटआउट कहकर पंजाब भवन से निकाल दिया। डॉक्टर गांधी ने एक निजी सोशल मीडिया चैनल से बात करते हुए ये बातें कहीं।

Read More

ईंधन संकट से निपटने के लिए नेपाल में 2 दिन की छुट्टी, काम के घंटे भी बदले

नई दिल्ली। ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए ईंधन संकट के बीच नेपाल सरकार ने सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन की छुट्टी लागू की है। सरकार के मुताबिक, अब शनिवार और रविवार को सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इससे पहले केवल शनिवार को छुट्टी होती थी। छुट्टियों के साथ काम के घंटे भी बदल दिए गए हैं। अब सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जबकि पहले यह समय 10 बजे से 5 बजे तक था। सरकार की प्रवक्ता सस्मिता पोखरेल ने बताया कि पेट्रोलियम…

Read More

शराब नीति मामला- केजरीवाल हाईकोर्ट में आज खुद रखेंगे पक्ष

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को शराब घोटाले मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अपनी दलील रख सकते हैं। यह मामला सीबीआई की उस याचिका पर से जुड़ा है, जिसमें ट्रायल कोर्ट से केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को राहत देने के आदेश को चुनौती दी गई है। रविवार को केजरीवाल और अन्य 22 पूर्व आरोपियों ने इस मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को मामले से अलग (रिक्यूज) करने की मांग की थी। आरोपियों ने मामले…

Read More

न डिग्री का पता है और न तकनीकी योग्यता का,सिखने और सिखाने पर चल रहा काम पैथालाजी लेब बनाम गोलमाल का धंधा…! -एक पैथालाजिस्ट और दर्जनों लेब की रिपोर्ट की पुष्टि

  उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग की नजरअंदाजी कहें या फिर प्रश्रय की शहर में संचालित कतिपय पैथालाजी लेब में गोलमाल का धंधा फल फूल रहा है। यहां न तो डिग्री का पता है और न ही तकनीकी योग्यता का । सिखने और सिखाने के आधार पर ही काम का संचालन किया जा रहा है। खास तो यह है कि एक ही पैथालाजिस्ट दर्जनों लेब की रिपोर्ट की पुष्टि कर रहा है। इसके बाद भी स्वासथ्य विभाग कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। पैथालाजी हो या फिर क्लिनिक सभी के…

Read More

पुलिस गिरफ्त में आये युवक के पास मिली 36.58 ग्राम एमडी रतलाम से लाकर बड़नगर में ठिकाने लगाता था ड्रग्स

– उज्जैन। मादक पदार्थ के अवैध कारोबार को लेकर चलाये जा रहे अभियान में बड़नगर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर 36.58 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। युवक रतलाम से लाकर बड़गर में बेचने का काम करता था। जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक युवक यात्री प्रतिक्षालय रूनिजा ब्रिज के पास खड़ा है। जिसके पास मादक पदार्थ है। तत्काल एसआई सुरेन्द्र गरवाल, प्रधान आरक्षक राहुलसिंह राठौर, हेमराज खरे,…

Read More

सीसीटीवी में दिखा घटनाक्रम, आरोपी की तलाश में दबिश पुराने विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

उज्जैन। पुराने विवाद में रविवार शाम बदमाश ने युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घायल को एक युवक अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें बदमाश हमला करता दिखाई दे रहा है। बदमाश की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र की उद्योगपुरी क्षेत्र का है। जहां ढांचा भवन में रहने वाले केवल उर्फ केके पिता राजेन्द्र श्रीवास्तव 35 साल की शाम 4 बजे चाकू घोंपकर हत्या कर…

Read More

नाबालिग लड़की से मारपीट के आरोपी सहित 3 गिरफ्तार: गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद पीटा था,

इंदौर।हीरानगर में एक लड़की से मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। टीआई सुशील पटेल ने इस मामले में जांच कर आरोपियों को पकड़ने की बात कही थी।पुलिस ने फुटेज के आधार पर ग्वालटोली इलाके में रहने वाले शुभम गैंगस्टर को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ लूट समेत पांच अपराध दर्ज हैं। आरोपी ने अपने नाबालिग दोस्त की गर्लफ्रेंड से लड़की का विवाद होने के बाद मारपीट की थी। पुलिस को देखकर शुभम भागने लगा, इस दौरान वह गिर भी गया।नाबालिग से की थी मारपीट-हीरानगर टीआई…

Read More

MIC मेंबर को जान से मारने की धमकी: शिकायत पर पहुंचे तो मिली धमकी भरी चिट्ठी, जांच शुरू

इंदौर। इंदौर में MIC सदस्य और पार्षद को जान से मारने की धमकी मिली है। पोस्टर फटा मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो वहां धमकी भरी चिट्ठी मिली। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद एसीपी मौके पर पहुंचे और जांच की। पार्षद ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।वार्ड 64 के पार्षद और MIC सदस्य मनीष शर्मा उर्फ मामा को यह धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर तीन इमली चौराहे पर लगे उनके पोस्टर के फटे…

Read More

चुनावी रेवड़ियों से कर्ज का बोझ लाड़ली बहना से MP रेड लाइन में, महाराष्ट्र:राशनकिट योजना बंद

नई दिल्ली।चुनाव में फ्री राशन, महिलाओं को नकदी जैसी ‘मुफ्त की रेवड़ियों’ वाली योजनाएं राज्यों के लिए बड़ा बोझ बन रही हैं। हालत यह है कि इनको पूरा करने के लिए राज्य न पर्याप्त संसाधन जुटा पा रहे हैं और न संतुलित बजट बना पा रहे हैं।कुछ राज्यों में तो इन घोषणाओं का बोझ कुल राजस्व प्राप्तियों के 30 से 40% तक पहुंच गया है। हिमाचल जैसे छोटे राज्य में नकदी संकट की विकट स्थिति है। राज्य में सीएम, मंत्री, विधायकों समेत अफसरों के वेतन-पेंशन टालने पड़े।तेलंगाना को चुनावी घोषणाओं…

Read More

ईरान के पहाड़ों में छिपा था अमेरिकी पायलट:36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- सबसे साहसिक रेस्क्यू

वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका के एक F-15 फाइटर जेट को ईरान के ऊपर मार गिराए जाने के 36 घंटे बाद उसके दोनों पायलट को अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने बचा लिया है।शनिवार को स्पेशल कमांडो यूनिट ने दर्जनों लड़ाकू विमानों के साथ ईरान में ऑपरेशन चलाया। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरानी फोर्स को उस इलाके तक पहुंचने से रोकने के लिए हमले भी किए।इस दौरान भारी गोलीबारी हुई, लेकिन अंत में अमेरिकी टीम पायलट को सुरक्षित निकालने में सफल रही और सभी सैनिक ईरान से बाहर आ गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे…

Read More