होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने साल 2025 में अब तक शिप्रा के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए करीब 215 लोगों की जिन्दगियाँ बचाई

उज्जैन। होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने साल 2025 में अब तक शिप्रा के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए करीब 215 लोगों की जिन्दगियाँ बचाई हैं। इसमें महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हैं। उल्लेखनीय है कि शिप्रा नदी में नहाना खतरनाक हो गया है और आए दिन लोगों की मौत हो रही है। यदि घाट पर जवान लोगों की जान न बचाए तो मरने वालों की संख्या काफी अधिक हो सकती थी। जिले में मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के तट पर बने रामघाट, दत्त अखाड़ा एवं नृसिंह…

Read More

यात्रियों की सुरक्षा के लिए बाजार मे आया नया इलेक्ट्रिक ऑटो ईएमएस बाबा महाकाल की नगरी से हुई शुरुआत बैठने वाले लोगों को अब ई रिक्शा पलटने का कोई डर नहीं रहेगा

उज्जैन। महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक नगरी उज्जैन मे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तो बड़ी है लेकिन शहर में चलाए जाने वाले ई रिक्शा पलटने के कारण दुर्घटना होने की कई घटनाएं भी सामने आई है लेकिन आज उज्जैन में एक ऐसे इलेक्ट्रिक ऑटो ईएमएस की लांचिंग हुई जिसमें बैठने वाले लोगों को अब ई रिक्शा पलटने का कोई डर नहीं रहेगा। यह ई-ऑटो यात्रियों के सेफ्टी के हिसाब से भी काफी अच्छा है जिसमें प्रेशर ब्रेक, ऑयल ब्रेक के साथ ही सस्पेंशन भी रहता…

Read More

बर्फीली हवाएं ही तापमान में गिरावट का मुख्य कारण

  उज्जैन पहाड़ी इलाकों से आने वाली तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को और ठंडा कर दिया है। इससे पहले एक सप्ताह तक दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का मिश्रित असर बना हुआ था, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम पूरी तरह सर्द हो गया है। रात और सुबह के समय ठंड काफी तेज हो गई है। दिन में धूप निकलने पर हल्की राहत जरूर मिलती है, लेकिन हवा की ठिठुरन ठंड का असर बनाए रखती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम…

Read More

श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या

उज्जैन | श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वहां की व्यवस्थाओं को सुचारु और बेहतर बनाया जाएगा।इसके लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह व प्रशासक प्रथम कौशिक ने शनिवार को निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रशासन की टीम एवं मंदिर प्रशासन की ओर से समय-समय पर मुआयना और निरीक्षण किया जाता रहेगा। महाकाल लोक के मूल स्वरूप और भव्यता को निरंतर बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान देंगे।…

Read More

नकली नोट से ड्रग्स खरीदने की फिराक में थे आरोपी – बैंक नोट प्रेस करेगी नंबरों की जांच, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

उज्जैन। नकली नोट छापने की फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद दो आरोपी पुलिस की रिमांड पर है। पुलिस को पता चला है कि नकली नोट से ड्रग्स खरीदने की फिराक में उज्जैन का एक फरार आरोपी था। नोट छपाई का मुख्य आरोपी इंदौर का है जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उज्जैन और इंदौर के दो आरोपियों के गिरफ्त में आते ही मामले में और भी खुलासे होंगे। फिलहाल नकली नोटों को जांच के लिए बैंक नोट प्रेस भेजा जा रहा है। 5 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक…

Read More

चाइना डोर बेची या पतंग उड़ाई तो जाना होगा जेल – पुलिस ने दुकानों पर शुरू की सर्चिंग, 112 पर सूचना देने की अपील

उज्जैन। खूनी-घातक चाइना डोर पर प्रतिबंध के आदेश जारी हो चुके हैं। आदेश के बाद भी चाइना डोर बेची या पतंग उड़ाई तो जेल जाना होगा। एसपी प्रदीप शर्मा ने सख्त हिदायत जारी की है और सर्चिंग के निर्देश पुलिस को दे दिए हैं। पुलिस की टीम ने मुख्य बाजार तोपखाना में दुकानों पर प्रतिबंध डोर की तलाशी ली। अब प्रतिदिन अभियान चला कर खूनी घातक डोर का पता लगाया जाएगा। पिछले कुछ सालों से पतंगबाजी के लिए नायलॉन के धागे से बनी चाइना डोर का उपयोग पतंगबाजो द्वारा जमकर किया…

Read More

गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 25 मौतें:क्लब का मैनेजर गिरफ्तार;

पणजी। गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गोवा पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक क्लब में करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। यह इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में आग पूरे क्लब में फैल गई। फायर ब्रिगेड ने काफी देर की…

Read More

महबूबा बोलीं- सरकार की नीति जम्मू-कश्मीर में फेल हुई:डॉक्टर सुसाइड बॉम्बर बना

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी नीति पूरी तरह से फेल हो गई है। महबूबा ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया। PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, हम गांधी के देश से आए हैं, बस अपनी जिंदगी इज्जत से जीने के लिए। हम यह नहीं कह रहे कि हमें पाकिस्तान को दे दो या यहां-वहां फेंक दो। हमें इज्जत दो, हमारे पढ़े-लिखे युवाओं को इज्जत दो। पिछले 20 दिनों में यह…

Read More

इंदौर में बीजेपी नेता को गला काटने की धमकी:महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति से मारपीट

इंदौर इंदौर के तिलक नगर में एक छेड़छाड़ रोकने पर बीजेपी नेता राजा कोठारी को गला काटने की धमकी दी गई। आरोपियों ने महिला और उसके पति से भी मारपीट की। पुलिस ने साधारण मारपीट और धमकाने के मामलों में FIR दर्ज की है और नेता के आवेदन के बाद जांच शुरू कर दी गई है। रात करीब 10 बजे संविद नगर सब्जी मंडी के पास 25 साल की महिला अपने पति के साथ जा रही थी। तभी सुमित बौरासी उर्फ बेरा और उसका साथी काली ने महिला को आपत्तिजनक…

Read More

दौर में युवक की मौत मामले में महिला पर FIR:50 हजार रुपए उधार देकर 5 लाख रुपए वापस मांगे; वॉइस रिकॉर्डिंग से खुलासा

इंदौर इंदौर में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ सूदखोरी का मामला दर्ज किया है। मृतक ऋतिक फुल्गर पर महिला ने 50 हजार रुपए उधार दिए थे और 5 लाख 50 हजार रुपए वापस मांगकर उसे लगातार परेशान किया। दबाव और धमकियों के कारण युवक ने 25 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना के संदिग्ध होने के बाद मोबाइल और वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर मामले की पूरी जानकारी मिली। टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि मृतक ऋतिक फुल्गर…

Read More