पांचवी सवारी में कम रहा वारदतों का ग्राफ,सवारी में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिसकर्मियों का सम्मान…

उज्जैन। सोमवार को बाबा महाकाल की पांचवी सवारी निकाली गई। श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रही लेकिन आस्था का सैलाब दिखाई दिया। इस बीच सवारी में श्रद्धालुओं के साथ वारदात होने के मामले भी कम सामने आये। महाकाल मंदिर से निकली वाली बाबा महाकाल की सवारी का मार्ग 2 थाना क्षेत्र के बीच से गुजरता है। पिछली चार सवारी के दौरान दर्जनों श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल और चेन चोरी के मामले सामने आये थे। पांचवी सवारी में वारदातों को ग्राफ कम रहा। खाराकुआ थाना क्षेत्र के मार्ग पर 3 श्रद्धालुओं…

Read More

महाकाल दर्शन की कतार में बालक को स्ट्रीट डॉग ने काटा

उज्जैन। परिवार के साथ महाकाल दर्शन की कतार में लगे बालक को स्ट्रीट डॉग ने काट लिया। बालक को परिजन लोगों की मदद से मंदिर परिसर स्थित डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे। जहां से सोमवार सुबह बालक को रैबिज वैक्सीन डोज के लिये चरक अस्पताल लगाया गया। बताया जा रहा है कि नोएडा से मिश्रा परिवार महाकाल दर्शन करने आया था। परिवार रविवार रात दर्शन की कतार में लगा था। उसी दौरान बैरिकेट्स के बीच  अचानक स्ट्रीट डॉग आ गया और उसने मिश्रा परिवार के 8 वर्षीय पुत्र विवान को काट लिया।…

Read More

महाकाल की सवारी में स्वदेशी पोर्टेबल कैमरों से निगरानी -पांच स्थानों पर लगाये थे, एक माह में आरक्षक ने किये तैयार

उज्जैन। बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी में सोमवार को पांच स्थानों पर स्वदेशी पोर्टेबल कैमरों से निगरानी की गई। कैमरों को रेडियो शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने एक माह में तैयार किया था। सवारी में शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैमरे देखे तो आरक्षक के नवाचार की सराहना कर पीठ थपथपाई। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन को लेकर पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे है, बावजूद बाबा महाकाल की पांचवी सवारी में पांच स्थानों पर बिना बिजली…

Read More

-परिवहन निरीक्षक के पास मिली थी आय से अधिक संपत्ति 14 साल बाद 4 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना

उज्जैन। आय से अधिक संपत्ति मामले में 14 साल बाद आये फैसले में  तत्कालीन परिवहन निरीक्षक को 4 साल की सजा सुनाई गई है, साथ ही 60 लाख के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर सजा का एक साल बढ़ जायेगा। लोकायुक्त संगठन भोपाल को वर्ष 2011 में परिवहन निरीक्षक सेवाराम खांडेगर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। 11 सितंबर 2011 को मामले में प्रकरण दर्ज कर लोकायुक्त उपपुलिस अधीक्षक ओपी सागोरिया की टीम ने परिवहन निरीक्षक के अलखनंदा नगर स्थित…

Read More

पान दुकान में चोरी करने वाला आरोपी पकड़ाया, चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद

मंदसौर। जिले के दलौदा थाना पुलिस टीम ने दलौदा चौपाटी स्थित एक पान की दुकान में हुई चोरी का चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके पास से चोरी का माल व अवैध वाहन जब्त किया।घटनाक्रम के अनुसार, 30 अगस्त को फरियादी विशाल पिता नानालाल शर्मा निवासी मंडी रोड दलौदा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अगस्त की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात बदमाश ने उसकी दलौदा चौपाटी स्थित पान की दुकान के काउंटर का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे विभिन्न…

Read More

सिवाल में पानी की टंकी के पास गड्ढे में मिला नवजात का शव, गांव में फैली सनसनी

बुरहानपुर। नेपानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिवाल में सोमवार सुबह पानी की टंकी के पास गड्ढे में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 7 से 8 माह की बालिका का बताया जा रहा है।*सरपंच पति ने दी सूचना –सरपंच पति गजानंद महावर ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने वाटर सप्लाई के पास गड्ढे में नवजात पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत उन्हें सूचना दी। सूचना पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।सूचना मिलते ही नेपानगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका पंचनामा कर मर्ग पंजीयन किया। शव…

Read More

भादौ मास की पहली भगवान श्री महाकाल सवारी के क्रम में 5 वी सवारी निकाली

उज्जैन। सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की भादौ मास की पहली एवं श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में 5 वी सवारी निकाली गई। मंदिर के सभा मंडप में पूजन के बाद अपरांह् में भगवान नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान भगवान के 5 स्वरूपों के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। रामघाट पर पालकी में विराजित भगवान के श्री चंद्रमौलेश्वर पूजन के लिए दत्त अखाडा घाट से नाव में सवार होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पहुंचे और पूजन अर्चन कर शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक किया…

Read More

गंगा जरिया महादेव मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर गायब, हिंदू संगठनों में आक्रोश

​रतलाम। माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर के पीछे स्थित ग्रीन सिटी के पास गंगा जरिया महादेव मंदिर परिसर से बजरंग बली की मूर्ति खंडित कर गायब करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए और गहरा आक्रोश जताया।​स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं के अनुसार दो दिन पूर्व तक मूर्ति मंदिर में विराजित थी। जब रविवार दोपहर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचे, तो मूर्ति अपने स्थान से गायब मिली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि असामाजिक तत्वों…

Read More

खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कैबिनेट मंत्री चौहान

आलीराजपुर। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्थाओं एवं खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की गई।बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले के भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकानों से हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं मिलने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। साथ ही कुछ विक्रेताओं द्वारा हितग्राहियों को यह कहकर भ्रमित किया जा रहा…

Read More

विवाद सुलझाने गए कार सवार छात्र पर चाकू से हमला: 2 युवकों ने किए वार:आरोपी फरार

इंदौर।इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पेट्रोल डलवाने जा रहे कार सवार छात्र पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। छात्र रास्ते में दो युवकों और एक युवती का विवाद देखकर गाड़ी रोककर बीच-बचाव करने लगा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने उस पर चाकू से 5 वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल छात्र का निजी अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है। झगड़ा देखकर बीच-बचाव करने लगा-कनाड़िया पुलिस के अनुसार बिचौली मर्दाना निवासी अर्पित पुत्र अमित शर्मा की शिकायत पर विजय, रोहित और याशिका नाम…

Read More