तमिलनाडु में बस ने 2 कारें कुचलीं, 9 की मौत, 4 घायल

ब्रह्मास्त्र चेन्नई तमिलनाडु के कडलूर जिले में बुधवार रात सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही रोडवेज बस का स्टेट हाईवे पर टायर फट गया था। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहीं 2 कारों को कुचल दिया। दोनों कारें बस के नीचे फंसकर पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही तित्ताकुडी और रामनाथम पुलिस मौके पर…

Read More

3 नई एयरलाइंस को केंद्र की हरी झंडी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली सरकार ने एविएशन सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ाने और बड़ी एयरलाइनों पर निर्भरता कम करने के लिए तीन नई एयरलाइंस को नो आॅब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया है। इन एयरलाइंस के नाम शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस हैं। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब हाल ही में इंडिगो के आॅपरेशन से जुड़ी दिक्कतें सामने आई थीं। इसके बाद सरकार को लगा कि भारतीय एविएशन सेक्टर में ज्यादा कंपनियों और विकल्पों की जरूरत है।

Read More

 दैनिक वेतन भोगियों के पद समाप्त कर इन्हें अधिकार विहीन कर दिया

Dainik Awantika Site Icon New

उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी  स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीन कर्मचारी एवं श्रमिक वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए पद समाप्त करने वाले ताजे आदेश के विरोध में कर्मचाारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि सरकार ने चुपचाप मंत्री परिषद में निर्णय लेकर स्थाई कर्मियों के पदों को सांख्येत्तर घोषित करके बंधुआ मजदूर बना दिया गया है। दैनिक वेतन भोगियों के पद समाप्त कर इन्हें अधिकार विहीन कर दिया है। अंशकालीन सहित अन्य निचले संवर्गों के डेढ़ लाख…

Read More

छतरपुर जिले में 8 महीने में 402 नवजातों की मौत

255 की अस्पताल, 64 की रास्ते में और 83 बच्चों ने घर में दम तोड़ा ब्रह्मास्त्र छतरपुर छतरपुर जिले में नवजात मृत्यु के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच आठ महीनों में जिले में 402 नवजातों की मौत दर्ज की गई है। इस अवधि में जिले में कुल 16 हजार 912 डिलीवरी हुईं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ों का सत्यापन शुरू कर दिया है। सभी स्तरों से रिपोर्ट की पुष्टि कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक,…

Read More

रूस के याकूतिया में तापमान -56 डिग्री, ये धरती पर सबसे कम

याकूतिया। रूस के याकूतिया में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। यहां तापमान -56 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस समय धरती पर सबसे कम माना जा रहा है। इतनी ठंड में खुली जगह पर कुछ ही मिनटों में शरीर सुन्न हो सकता है। याकूतिया के टिकसी गांव में पिछले तीन दिनों से तेज बफीर्ला तूफान चल रहा है। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। तेज हवा के साथ उड़ती बर्फ ने लोगों का बाहर निकलना बहुत मुश्किल कर दिया है। हालात को देखते हुए प्रशासन…

Read More

भारतीय सेना के जवानों को इंस्टाग्राम पर सिर्फ देखने की अनुमति

नई दिल्ली। डिजिटल युग में सोशल मीडिया जहां आम लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, वहीं देश की सुरक्षा से जुड़ी संस्थाओं के लिए यह हमेशा एक संवेदनशील विषय रहा है। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने सोशल मीडिया उपयोग को लेकर एक अहम और संतुलित फैसला लिया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक अब भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को इंस्टाग्राम का इस्तेमाल केवल देखने और निगरानी करने के लिए करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, पोस्ट करने, लाइक करने या किसी भी तरह की…

Read More

छोड़ूंगा नहीं बुलडोजर भी चलेगा कोई रोक नहीं सकता : योगी

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रदेश में अवैध अतिक्रमण करने वालों को खुलकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा, अब यहां कोई कब्जा नहीं कर सकता। जो करेगा उसे छोडूंगा नहीं। सीएम योगी ने कहा, अगर आबादी की भूमि पर या किसी सरकारी भूमि पर कोई माफिया कब्जा करके उसपर मॉल बनाकर, या वसूली का अड्डा बनाकर उसके माध्यम से अनैतिक, अवैध गतिविधियों का संचालन करके कोई छांगुर जैसा व्यक्ति वहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन करेगा तो बुलडोजर भी चलेगा, उसको कोई रोक नही सकता। मुख्यमंत्री…

Read More

अमेरिकी रिपोर्ट- बांग्लादेश में मिलिट्री बेस बनाना चाहता है चीन:दुनिया के समुद्री रास्तों पर नजर

वॉशिंगटन डीसी।चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत दुनिया के 21 देशों में नए मिलिट्री बेस बनाने की योजना पर काम कर रही है। इनका मकसद चीन की नेवी और एयरफोर्स को दूर देशों तक ऑपरेशन करने में मदद देना और वहां आर्मी तैनात करना है।यह जानकारी अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट ‘पेंटागन’ की रिपोर्ट में सामने आई है। PLA की सबसे ज्यादा दिलचस्पी उन इलाकों में है, जहां से दुनिया का अहम समुद्री व्यापार गुजरता है, जैसे मलक्का स्ट्रेट, होरमुज स्ट्रेट और अफ्रीका व मिडिल ईस्ट के कुछ…

Read More

हादी की हत्या युनुस सरकार ने करवाई:ऐसा चुनाव रोकने के लिए किया

ढाका।हादी के भाई उमर ने इंकलाब मंच के ‘शहीदी शपथ’ कार्यक्रम में यूनुस सरकार पर हत्या के आरोप लगाए।भारत और शेख हसीना विरोधी बांग्लादेशी नेता उस्मान हादी की हत्या के मामले में उनके भाई शरीफ उमर हादी ने यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उमर हादी ने कहा कि सरकार के अंदर कुछ ताकतें ही उस्मान हादी की हत्या के पीछे है। वो आने वाले राष्ट्रीय चुनाव को पटरी से उतारना चाहते हैं।उमर ने यह आरोप मंगलवार को शाहबाग में आयोजित इंकलाब मंच के ‘शहीदी शपथ’ कार्यक्रम में लगाए।…

Read More

इसरो ने 6100kg का अमेरिकी सैटेलाइट लॉन्च किया:भारत से भेजा गया यह सबसे भारी उपग्रह

श्रीहरिकोटा।श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3-M6 रॉकेट सुबह 8:55:30 बजे लॉन्च हुआ। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने बुधवार सुबह LVM3-M6 रॉकेट से अमेरिकी सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 लॉन्च किया। 6,100 किलोग्राम वजनी ब्लूबर्ड​​​​​​, भारत से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है।इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। इससे पहले, नवंबर में लॉन्च किया गया LVM3-M5 कम्युनिकेशन सैटेलाइट-03 करीब 4,400 किलोग्राम का था। इसे जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित…

Read More