मप्र में पारा 2.7 डिग्री, कोहरे से 12 ट्रेनें लेट

राजस्थान के 23 जिलों में कोहरा, उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21 डिग्री ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। राजस्थान के 4 शहरों का न्यूनतम तापमान बुधवार को 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गुरुवार को 23 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मध्य प्रदेश में बीती रात शहडोल का कल्याणपुर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री पहुंच गया। सीहोर, छिंदवाड़ा, मुरैना में पौधों पर ओस की बूंदें…

Read More

उद्योगों का रसायनयुक्त पानी, नदियों और जलाशय में मिलने से आम लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा

प्रदूषित जल के ट्रीटमेंट के भी कोई उपाय नहीं किए भोपाल, उज्जैन। शहरों में पेयजल आपूर्ति में बड़ा योगदान नदियों और जलाशय का है, लेकिन उद्योगों का रसायनयुक्त पानी इनमें मिलने से आम लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में 2,515 उद्योग ऐसे हैं जो जल स्रोतों को प्रदूषित कर रहे हैं। इन उद्योगों ने प्रदूषित जल के ट्रीटमेंट के भी कोई उपाय नहीं किए और दूषित जल सीधे जल स्रोतों में छोड़ दिए। ऐसे लाल (रेड) श्रेणी के उद्योगों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का भी बस नहीं…

Read More

अमेरिका ने रूस का जहाज जब्त किया:नाम बदलकर वेनेजुएला से तेल खरीदने जा रहा था; रूसी पनडुब्बी बचाने पहुंच नहीं पाई

मॉस्को/ वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका ने बुधवार को वेनेजुएला से तेल खरीदने वाले 2 टैंकरों को पकड़ लिया। बीबीसी के मुताबिक इसमें से एक रूस का जहाज मैरिनेरा है, जबकि दूसरे का नाम सोफिया है। सोफिया पनामा देश का जहाज माना जा रहा है। ये दोनों जहाज कुछ घंटे के अंतराल पर पकड़े गए। अमेरिका ने रूसी झंडे वाला तेल टैंकर मैरिनेरा को उत्तरी अटलांटिक में जब्त किया, जबकि दूसरा जहाज कैरिबियन सी में पकड़ा गया। अमेरिकी सैनिक दो हफ्तों से इस जहाज का पीछा कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक यह…

Read More

ट्रम्प ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए सेना भेज सकते हैं:व्हाइट हाउस बोला- इस बारे में सोच रहे

वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी प्रशासन ने एक बार फिर ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात कही है। BBC के मुताबिक व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलीन लेविट ने मंगलवार को इसे अमेरिकी सुरक्षा के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इसे साकार करने के कई तरीके तलाश रही है, जिनमें सैन्य बल का इस्तेमाल भी शामिल है।इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कई बार ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात कह चुके हैं। ट्रम्प ने सोमवार को कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड बहुत जरूरी है। वहां पर रूसी…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी फर्म का दावा:पाकिस्तान ने संघर्ष रुकवाने के लिए 60 बार गुहार लगाईं

नई दिल्ली।अमेरिका के फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट (FARA) के दस्तावेज सार्वजनिक हुए हैं। इसके मुताबिक पिछले साल अप्रैल में भारत के चलाए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान डर गया था।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जंग रोकने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका में अपने डिप्लोमैट के जरिए लॉबिंग की थी। इसके तहत अमेरिका में शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों, सांसदों, पेंटागन और विदेश विभाग के अफसरों के साथ करीब 60 बार संपर्क किया था।FARA के तहत अमेरिकी न्याय विभाग में दाखिल दस्तावेजों से पता चला है कि पाकिस्तानी राजनयिकों ने ईमेल, फोन कॉल, वन-टु-वन बैठकों…

Read More

दो गुटों में लाठी-डंडे चले, पथराव:तीन थानों की पुलिस पहुंची, उपद्रवियों को खदेड़ा; झड़प में एसआई भी घायल

उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड में मंगलवार को कंजर और पारदी समाज के डेरों में झड़प हो गई। दोनों डेरों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। पथराव भी किया। हालात काबू में करने के लिए तीन थानों की पुलिस पहुंची। बल प्रयोग कर झगड़ा खत्म कराया। इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर को भी चोटें आई हैं।झड़प का वीडियो सामने आया है। इसमें लोग आपस में लाठी-डंडों से मारपीट करते दिख रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों समाज के लोगों को मेला ग्राउंड खाली करने के लिए कहा है।छेड़छाड़ की…

Read More

म.प्र. वक्फ बोर्ड अध्यक्ष से मिला उन्हेल मुस्लिम समाज का प्रतिनिधि मंडल

उन्हेल। उन्हेल मुस्लिम समाज प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश राज्य वकफ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल से भोपाल कार्यालय पर मुलाकात की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला मंत्री लकी अली, महबूब पठान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू कुरैशी, इदरीस अली, साकिर खान एवं मुस्लिम समाज के वरिष्ठ मौजूद थे।

Read More

कुर्मी समाज की प्रदेश अध्यक्ष एवं वानखेड़े सांसद को भेंट की माता की तस्वीर

शाजापुर। महिला मोर्चा कुर्मी समाज की प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद लता वानखेड़े के शाजापुर आगमन पर उन्हे जिला अध्यक्ष कुर्मी समाज शाजापुर रवींद्र वर्मा कुर्मी ने सौजन्य भेंट कर राज राजेश्वरी माता मंदिर में मां राजेश्वरी की एक तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर शाजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, भाजपा के किरण ठाकुर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More

उज्जैन पुलिस ने प्रोटेक्टर लगाए:दुपहिया वाहन चालकों के लिए शुरू हुआ अभियान

उज्जैन।चाइनीज मांझे से हो रही लगातार घटनाओं को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने दुपहिया वाहनों पर एंटी डोर प्रोटेक्टर (तार का घेरा) लगाने का अभियान शुरू किया है। यह अभियान मकर संक्रांति तक जारी रहेगा। यातायात पुलिस बुधवार को हरिफाटक चौराहे पर दुपहिया वाहनों में एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाएगी।पिछले करीब 3 महीनों में चाइनीज मांझे से गला कटने की घटनाओं में अब तक 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। पुलिस लगातार चाइनीज मांझा बेचने और खरीदने वालों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद हो रही…

Read More

महाविद्यालय में युवा दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के दूसरे दिन निबंध प्रतियोगिता

शुजालपुर। जे.एन.एस.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह के दूसरे दिवस स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को समझने की क्षमता विकसित करना तथा उनके राष्ट्र के प्रति योगदान पर सृजनात्मक और मौलिक लेखन को प्रोत्साहित करना रहा। इस प्रतियोगिता में एनएसएस, एनसीसी,रेड क्रॉस एवं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा,…

Read More