ाण्ड़या ने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद का प्रभार ग्रहण किया

बडनगर। स्थानीय शासकीय पी जी महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर उच्च शिक्षा विभाग म.प्र.शासन द्वारा जितेन्द्रसिंह पण्ड़या का मनोनयन किया गया था। उक्त आदेश से 1 दिसंबर गुरुवार को जितेन्द्रसिंह पण्ड़या ने महाविद्यालय में आयोजित गरिमामय पदभार ग्रहण समारोह में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। समारोह में अतिथि के रूप में नगर पालिका के अध्यक्ष अभय टोंग्या, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि शांतिलाल गोखरू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र राठौड़, जिला जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतरसिंह देवड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उमरावसिंह, जनपद उपाध्यक्ष अजबसिंह देवड़ा, किसान नेता कृष्णचन्द्र यादव, विजय चैधरी, इन्द्रपालसिंह पण्ड़या, भोमसिंह पंवार, पार्षद यादवेन्द्र यादव, पार्षद प्रतिनिधि राजेश परमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा सोनी, विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री दर्शन यादव, युवराज पण्ड़या आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. लक्ष्मण चेलाणी ने की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया। महाविद्यालय की प्रो. हीना माथुर और प्रो. प्रेरणा बैरागी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनियुक्त जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह पण्ड़या का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। एनसीसी केडेट्स ने अपनी गतिविधियों से सभी का दिल जीत लिया। समारोह पश्चात शासन द्वारा महाविद्यालय में स्थापित ओपन जिम का उदघाटन जनभागीदारी अध्यक्ष पण्ड़या द्वारा फीता काटकर किया गया और जिम विद्यार्थियों को समर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और महाविद्यालय के विद्यार्थीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जनभागीदारी समिति के प्रभारी प्रो. सुनील उदीवाल ने किया और आभार प्रो. मनोज लशकरी ने माना।