उज्जैन\ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। मंदिर के पट खुलते ही सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया। इसके बाद आज्ञा लेकर चांदी द्वार खोला गया। गर्भगृह में पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतारकर पंचामृत पूजन किया और कर्पूर आरती की।इसके बाद बाबा महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन हुआ। भांग, चंदन और सिंदूर से भगवान का गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। ड्रायफ्रूट, फल और मिठाई का भोग लगाकर भस्म अर्पित की गई।नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन कियाश्रृंगार के दौरान भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी माला धारण कराई गई। नंदी हॉल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल…भस्म अर्पित कर हुई आरती:बुधवार तड़के खुले मंदिर के पट; शेषनाग मुकुट, मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला से किया श्रृंगा