बायपास सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

शाजापुर। बायपास पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लालघाटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर प्रिंस होटल के समीप बायपास पर बुधवार को बाइक दुर्घटना हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास पिता परमानंद और देवेंद्र पिता भोलाराम दोनों निवासी ग्राम गावड़ी थाना सलसलाई घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 आरक्षक क्रमांक 186 सोहन तथा पायलट विजय नागौर ने सहायता पहुंचाई और 108 एंबुलेंस के पायलट ललित शर्मा और ईएमटी गिरिराज दांगी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो सकी थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment