दोहा \ वैभव ने न्यूजीलैंड के चैड बोवेस का रिकॉर्ड तोड़ा वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चैड बोवेस के नाम था, जिन्होंने 2024 में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। मैच के बाद सूर्यवंशी बोले- बैट पर बॉल आसानी से आ रही थीमैं सोचकर आया था कि अगर पिच में गेंदबाजों को मदद मिली तो पारी को लंबा खींचूंगा। हालांकि बॉल बैट पर आसानी से आ रही थी। इसलिए मैंने अटैक करने का फैसला लिया। राइजिंग स्टार एशिया कप में सामने थी UAE की टीम। वैभव की मार-कुटाई 50 ओवर की क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक भी कही गई। सामने वाले ने 250 रन का टारगेट दिया था कि कुछ देर तो खेलेंगे। ये जो मुआ टीम इंडिया है इसने 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 254 रन बना डाले।
वैभव की बेरहम बैटिंग; 53 बॉल, 204 रन, 28 छक्के:वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक; कौन खेलता है ऐसा, जीतना ही था