उज्जैन \ गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को गुरुद्वारे में सुबह से शाम तक लंगर चला। आयोजन में करीब 30 से 40 हजार लोगों के भोजन करने का अनुमान है। सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। संगत ने दर्शन किए और लंगर छककर सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया।गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े महेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का संदेश दिया था। इसका अर्थ है- ईश्वर का नाम जपो, मेहनत से कमाओ और मिल-बांटकर खाओ। इसी विचार से लंगर की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी बिना किसी भेदभाव के जारी है।महेंद्र सिंह के मुताबिक, मान्यता है कि गुरु नानक देव जी अपनी तीसरी उदासी के दौरान अहमदाबाद के रास्ते उज्जैन पहुंचे थे। उस समय उज्जैन को अवंतिका कहा जाता था। यहां इमली साहिब के पेड़ के पास गुरु नानक देव जी की राजा भर्तृहरि से बातचीत हुई थी। राजा भर्तृहरि राजपाट छोड़कर संन्यासी बन चुके थे।महेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने अपने शबदों से उनके मन के विचारों और भ्रम को दूर किया था। ये शबद आज भी गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज हैं। 20 रुपए से शुरू हुई थी लंगर की परंपरा महेंद्र सिंह के अनुसार, गुरु नानक देव जी ने 20 रुपए से लंगर की परंपरा शुरू की थी। प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालु एक साथ बैठकर लंगर ग्रहण कर रहे हैं। यहां सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर भोजन करते हैं।
उज्जैन में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व:सुबह से शाम तक चला लंगर; 40 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की