सुमात्रा।इंडोनेशिया की नौसेना ने चीन से बांग्लादेश जा रहे एक जहाज को पकड़ा है। बांग्लादेश के अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड (TBS) की रिपोर्ट के मुताबिक जहाज को 7 नवंबर को पकड़ाया ।जहाज में 405 टन सोडियम परक्लोरेट मिला है। नौसेना के एक अधिकारी के मुताबिक, जब्त किए गए केमिकल से करीब 100 मिसाइलें बनाई जा सकती हैं।जहाज से लाखों बिना रजिस्ट्रेशन वाले खाली 4G सिम कार्ड भी मिले हैं। इस खेप को बांग्लादेश में कौन मंगवा रहा था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।जहाज का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड था-अफ्रीकी देश कोमोरोस के झंडे वाला मालवाहक जहाज MV स्टार लाइन चीन के लियानयुंगांग बंदरगाह से बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह जा रहा था। जांच में पता चला कि जहाज का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड था। उसके शिपिंग के कागजात में भी गड़बड़ी की आशंका सामने आई।7 नवंबर को यह जहाज इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में बेलावन बंदरगाह के पास समुद्र में पहुंचा। इंडोनेशियाई नौसेना के मुताबिक जहाज ने रास्ते में ईंधन भरवाने के लिए अपना रास्ता बदला था।इस दौरान नौसेना के गश्ती जहाज KRI सिगालु-857 ने उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाईं। जहाज को रुकने का संदेश भेजा, लेकिन उसने रेडियो पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद नौसेना ने उसे रोक लिया और जांच शुरू की।
चीन से बांग्लादेश जा रहा मिसाइल बनाने का सामान पकड़ाया: इंडोनेशियाई नौसेना को लाखों सिम भी मिलीं