नीमच। – एसपी व्यास ने स्वयं शहर के प्रमुख चौराहों पर रहे मौजूद, वाहन चेकिंग का किया निरीक्षण; 15 से अधिक वाहनों ब्लैक फिल्म हटवाई गई। जिसमे 92 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर ₹39600 समन शुल्क वसूला, 65 निगरानी बदमाशों की जांच, 42 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है ।
पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में नीमच पुलिस द्वारा दिनांक 21l एवं 22 नवंबर 2026 की दरमियानी रात जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक स्तर पर विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।
जिसमे पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास स्वयं रात्रि में शहर के प्रमुख चौराहों एवं वाहन चेकिंग स्थलों पर उपस्थित रहे तथा पुलिस टीमों द्वारा की जा रही कार्रवाई का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसपी द्वारा चेकिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कॉम्बिंग गश्त अभियान मेंलंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 59 वारंट तामील कराए गए, जिनमें 14 स्थायी वारंट एवं 45 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इनमें शरीर संबंधी अपराधों के 28 तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के 07 वारंट शामिल हैं।इस दौरान 250 से अधिक वाहनों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 92 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर ₹ 39600 समन शुल्क वसूला गया। विशेष रूप से 15 से अधिक ब्लैक फिल्म लगे वाहनों से मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाई गई एवं नियमानुसार कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।. जिले के 65 सक्रिय निगरानी बदमाशों एवं गुंडा-बदमाशों की औचक चेकिंग की गई।