विशेष लोक अदालत में आपसी सहमति से सुलझे 10 प्रकरण, करीब 5 लाख की वसूली

सनावद। न्यायालय परिसर सनावद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय मंडलेश्वर के आदेश एवं तहसील विधिक सेवा समिति सनावद के निर्देशानुसार विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आपसी सहमति और राजीनामे के माध्यम से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर दिया गया।विशेष लोक अदालत में खंडपीठ पीठासीन अधिकारी एवं न्यायाधीश श्री योगेश चालीसा के न्यायालय में कुल 10 प्रकरणों का राजीनामे के आधार पर निराकरण किया गया। इन प्रकरणों के माध्यम से लगभग 5 लाख रुपए की वसूली हुई।इस अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश श्री मो. असलम देहलवी का विशेष मार्गदर्शन रहा। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने और न्यायालयीन प्रक्रिया को सरल बनाने के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।आयोजन में न्यायालय खंडपीठ सदस्य रविन्द्र अम्बिया, संदीप बैसवार सहित न्यायालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment