रसायनिक खाद वितरण व्यवस्था से कृषक परेशान : जाँच के परिणामों को सार्वजनिक किया जावे

महिदपुर।– शासन की रसायनिक खाद वितरण व्यवस्था से कृषको में भारी नाराजगी है। किसान पंजीयन व खाद पंजीयन के लिये किसान चक्कर काट रहे है। सर्वर 2-3 दिनो से बंद है। किसानो का पंजीयन ही नहीं हो रहा है। जिनका पंजीयन हो गया है उन्हे युरिया खाद मिलने मे परेशानी हो रही है। युरिया की कम आवक से वितरण केन्द्रो पर घंटो लाईन मे लगने के बाद भी खाद नही मिल पा रहा है। खाद लेने वाले किसानो की संख्या अधिक है और खाद की उपलब्धता कम है। विक्रय केन्द्रो पर चंद घंटो मे ही खाद खत्म हो रहा है। शासन सर्वर व्यवस्था मे दुरुस्ती करे। खाद की उपलब्धता बनाये। इधर वर्षा कम होने से गेहू की बुआई होने के बाद युरिया खाद की माँग बढ गई है समय पर युरिया खाद फसल को नही मिला तो गेहू उत्पादन प्रभावित होगा।इधर कृषि विभाग खाद-बीज की जाँच के नाम पर नमूने संग्रह करता रहा है परंतु आजतक यह सार्वजनिक नही कर सका कि कितने नमूने अमानक है। इससे शासन की नमूने लेने की प्रक्रिया पर कृषको का विश्वास उठता जा रहा है। शासन इन व्यवस्थाओ मे सुधार कर कृषको को राहत दिलावे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment