शहर के साथ जिले भर में सडकों पर मनमर्जी का स्पीड ब्रेकर मानकों को ताक में रखकर बने स्पीड ब्रेकर -सुप्रीम कोर्ट एवं इंडियन रोड कांग्रेस के निर्धारित मानकों का पालन नहीं

उज्जैन। शहर के साथ जिले भर की सडकों पर मनमर्जी का स्पीड ब्रेकर बनाया जा रहा है। 2 लेन हो या फिर 4 लेन के क्रास स्पीड ब्रेकर बगैर नियमों के बनाकर वाहन चालकों के साथ वाहनों में बैठी सवारियों को बेवजह के झटके दिए जा रहे हैं। न तो इनमें नियमों का पालन किया जा रहा है और न ही मानकों को ध्यान में रखकर ही स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। मन पडा जहां और जिधर इन्हें सडकों पर ठोका जा रहा है।सड़क निर्माण एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों में असमन्वय की स्थि‍ति का उदाहरण देखना हो तो शहर के मार्गों पर लगे स्पीड ब्रेकरों को देखा जा सकता है। यही नहीं शहर के बाहरी मार्गों पर भी लगे स्पीड ब्रेकरों को लगाने में मानकों को ताक में रखकर काम किया जा रहा है। वाहनों की गति थामने के लिए स्पीड ब्रेकर ठोकने का विकल्प सीधा है और उसी का इस्तेमाल बगैर नियमों के पालन के किया जा रहा है।एससी के निर्देश एवं आईआरसी के नियम हवा-स्पीड ब्रेकर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों, इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के निर्धारित मानकों एवं सड़क सुरक्षा नियमों के अनुसार किया जाना चाहिए । निर्धारित तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों का इसमें उपयोग किया जाता है। इसके विपरित शहर से बाहर जाने वाले मार्गों के साथ ही आउटर मार्गों पर भी निर्देश,नियम एवं मानकों को दरकिनार किया जा रहा है।ग्रुप स्पीड ब्रेकर में दूरी का पालन नहीं-आगर रोड पर नगर निगम के पास या फिर इंदौर रोड पर शांति पैलेस रिंग रोड को लिया जाए । इनके साथ ही देवास रोड कैथोलिक चर्च के पास लगे ग्रुप स्पीड ब्रेकर को ही लिया जाए । इन सभी स्थानों के साथ अन्य जगहों पर भी ग्रूप स्पीड ब्रेकरों में एक मीटर की दूरी के मानक का पालन बिल्कुल नहीं किया गया है। यही स्थिति इजीनियरिंग कालेज फोरलेन के चौराहों के पास भी है।ग्रुप स्पीड ब्रेकर के बीच एक मीटर की दूरी अनिवार्य से रखे जाने के मानक का पालन नहीं किया गया है। यही हाल देवास रोड एवं एमआर-2के ज्वाईंट पर भी है।दशहरा मैदान रोड पर भी स्पीड ब्रेकर-शहर के विभिन्न मार्गों के साथ गली कुचों में घरों के आसपास स्पीड ब्रेकर बनाना एक रूतबा बन गया है। उर्दुपुरा रोड चौराहा के पास,गढकालिका रोड,और इनसे लगी कालोनियों में हर दुसरे घर के पास स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं।हाल ही में दशहरा मैदान रोड पर कैंटीन एवं फिटनेस सेंटर के पास भी तिराहे के दोनों और स्पीड ब्रेकर ठोकने में देर नहीं की गई है। यहां सडक पर ही गैरेज संचालित किया जाने लगा है। इसमें सडक सुरक्षा एवं आवागमन करने वालों की सुरक्षा का ध्यान कम है और व्यवसायियों को लाभाविंत करने का काम ज्यादा है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment