ढाका।बांग्लादेश में अवामी लीग के देशव्यापी बंद के ऐलान के बीच हिंसा भड़क गई है। राजधानी ढाका में सुबह होने से पहले कई जगह देसी बम धमाके हुए। देश के कई हिस्सों में आगजनी, तोड़फोड़ और हमलों की घटनाएं हुई हैं।प्रदर्शनकारियों ने पिछली अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के चटगांव के पुश्तैनी घर में आग लगा दी। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं में भी आग लगाई गई।ढाका में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर भी हमले हुए। इन हमलों के पीछे प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकर्ताओं का हाथ होने की आशंका है।
मोहम्मद यूनुस के घर में आग लगाई:ढाका में कई जगह बम धमाके; हसीना की पार्टी का बंद का ऐलान