विधायक पुत्र का दर्शन और प्रदर्शन दोनों सुरक्षा कंपनी को भारी पडा स्थाई पर मेहरबानी,ठेका कर्मियों पर गिरी गाज निरीक्षकों का दोष होने पर भी उन्हें हिदायत तक नहीं दी गई

उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर में विधायक पुत्र रूद्राक्ष के दर्शन एवं उसके बाद प्रदर्शन दोनों सुरक्षा कंपनी एवं उसके कर्मचारियों को भारी पडा है। इस पूरे मामले में स्थाई कर्मियों को मंदिर प्रबंध समिति ने सिरे से बख्श दिया और ठेका कंपनी के साथ उसके गार्डों पर गाज गिरा दी गई है,जबकि मंदिर प्रबंध समिति के स्थाई कर्मियों को हिदायत तक देना उचित नहीं समझा गया है। मंदिर समिति की और से शुक्रवार को जारी आदेश में विधायक पुत्र के नाम तक का उल्लेख नहीं किया गया था। मंदिर प्रबंध समिति के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की और से सुरक्षा कंपनी को 5 लाख का हर्जाना एवं तीन कर्मचारियों के बर्खास्तगी का आदेश सीधे तौर पर थमा दिया गया था। इस मामले में विपरित प्रतिक्रिया की स्थिति बनी थी। इसके चलते शनिवार को विधायक पुत्र रूद्राक्ष को अगले एक साल तक प्रोटोकाल प्रतिबंधित करते हुए सामान्य दर्शनार्थी की तरह प्रवेश का आदेश जारी किया गया।निरीक्षकों को शोकाज की गोलमाल स्थिति-असल में मंदिर में दर्शन के लिए आए विधायक पुत्र के मंदिर में प्रवेश से लेकर चांदी द्वार तक पहुंचने एवं वहां आरती के पूरे क्रम में मंदिर प्रबंध समिति के तीन निरीक्षकों की डयूटी के दायरे में आती है लेकिन समिति मात्र शोकाज देने तक की बात तक ही सिमित रही है। निरीक्षकों को शोकाज दिए गए हैं तो उनकी स्थिति अब तक मिडिया के सामने नहीं आई है। जल द्वारा पर निरीक्षक जगदीश गोड़ की डयूटी थी। विआईपी पॉइंट से रुद्राक्ष अंदर आए और इस दौरान मोबाईल पर रील बनाने का काम जारी रहा। जो की प्राथमिक स्तर था।  इसके उपरांत गर्भग्रह निरीक्षक प्रहलाद भावसार थे । उनके कार्य क्षेत्र के दौरान चौखट पर पूजन आरती हुई । इस दौरान भी फोटो विडियोग्राफी जारी रही। इसके उपरांत  नंदीहाल में निरीक्षक राजू थे। यहां भी वीडियो ग्राफी पर रोक टोक का कोई काम नहीं किया गया। मंदिर समिति की और से दिए गए शोकाज नोटिस अब तक सामने नहीं आए हैं। इसके साथ ही किन बिंदुओं को शोकाज में आधार बनाया गया है यह भी सामने नहीं आया है।नोटिस के जवाब पर कार्रवाई को लेकर संशय-इधर मंदिर प्रबंध समिति के निरीक्षकों को नोटिस भी संशय में हैं और इसके साथ ही नोटिस के जवाब के बाद उसके आधार पर निरीक्षकों पर कार्रवाई भी शंका के दायरे में देखी जा रही है। मंदिर में चर्चा है कि जिन पर प्रारंभिक स्थिति में कार्रवाई की जाना थी उन्हें मात्र शोकाज देने की बात की जा रही है उन्हें दिए गए शोकाज भी अब तक सामने नहीं आए हैं ऐसे में उन पर की जाने वाली कार्रवाई का विश्वास कोई कैसे कर सकता है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment