खरगोन। ब्राउन शुगर तस्करी के दो मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बड़वाह पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इमरान उर्फ काला पिता ईशाक खान निवासी ग्राम तिल्लौर, थाना खुड़ैल, जिला इंदौर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना बड़वाह में दर्ज अपराध क्रमांक 524/2022 और 76/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के मामलों में वांछित था। दोनों प्रकरणों में उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक खरगोन द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से उसके इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद बड़वाह पुलिस की टीम इंदौर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत की गई।कार्रवाई में एसडीओपी मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में बड़वाह पुलिस, साइबर सेल खरगोन एवं एसडीओपी कार्यालय की टीम का विशेष योगदान रहा।
ब्राउन शुगर तस्करी के दो मामलों में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी इंदौर से गिरफ्तार