सारंगपुर।समीपस्थ ग्राम सरली में इन दिनों गंदगी और कीचड की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की गली-मोहल्लों में नालियां जाम होने से गंदा पानी सडकों पर बह रहा है। जगह-जगह कीचड जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। त्योहारों के बीच भी गांव में सफाई व्यवस्था की अनदेखी होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।ग्राम पंचायत सराली की विभिन्ना गलियों में नालियों का गंदा पानी बाहर आने से रास्तों पर कीचड फैल गया है। ग्रामीणों को इन रास्तों से निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। पैदल निकलने वाले लोगों के कपडे गंदे हो रहे हैं, वहीं बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड रही है।
एक ओर सरकार स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत सराली में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति अभियान के उद्देश्यों पर सवाल खडे कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जगह-जगह गंदगी और कीचड जमा होने के बावजूद नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या से सरपंच को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। त्योहारों के अवसर पर भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोगों में असंतोष है।
ग्रामीणों ने की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग-ग्रामवासियों ने पंचायत से मांग की है कि गांव की सभी नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए तथा गलियों में जमा कीचड हटाकर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अब देखना यह है कि पंचायत प्रशासन ग्रामीणों की इस समस्या पर कब तक ध्यान देता है और गांव को गंदगी से राहत मिलती है।
सराली पंचायत में कीचड का अंबार, नालियां उफान पर ग्रामीणों की परेशानी बढी….