कार चालक ने युवक और डंपर ने वृद्ध को कुचला -उन्हेल-मक्सी रोड दुर्घटना में हुई दोनों की मौत

उज्जैन। मक्सीरोड और उन्हेल मार्ग पर सोमवार को बाइक सवार युवक और वृद्ध के सामने कार के साथ डंपर मौत बनकर आ गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया जाता उससे पहले उनकी सांस थम चुकी थी। पुलिस ने डंपर जप्त किया है। कार की तलाश जारी है।
दुर्घटना का पहला मामला मक्सीरोड पर माधव मीरा मंदिर के सामने हुआ। बाइक सवार लक्ष्मीनारायण पिता मानसिंह पाटीदार 65 साल निवासी कचनारिया को तेजगति से आये डंपर ने कुचल दिया था। लक्ष्मीनारायण की मौके पर मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया था। पंवासा थाना पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाकर डंपर जप्त कर लिया था, चालक मौके पर भीड़ लगती देख भाग निकला था। परिजनों के आने पर सामने आया कि गांव में किराना दुकान संचालित करते थे और सामान खरीदी के लिये उज्जैन आ रहे थे। पंवासा पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। दूसरी दुर्घटना दोपहर में भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा और खोरिया के बीच हुई। तेजगति से दौड़ती कार ने बाइक पर सवार किशोर पिता रामसिंह 25 साल निवासी ग्राम नवेली को कुचला था। किशोर को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। भैरवगढ़ पुलिस के अनुसार चालक कार लेकर भाग निकला था। मृतक के परिजन सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे थे, उन्होने बताया कि मजदूरी करता था और उज्जैन आ रहा था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार का नम्बर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
इधर ट्रेक्टर पलटने पर गई जान
रविवार रात नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित तपोभूमि के पीछे से मृत अवस्था में महेश पिता अंतरसिंह पंवार 30 साल निवासी ग्राम पासलोद उन्हेल का लाया गया था। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि महेश मजदूरी के लिये उज्जैन आया था। तपोभूमि के पीछे कान्ह नदी के पास बिजली के पोल लगाने का काम चल रहा है। महेश ट्रेक्टर पर बैठा था, संतुलन बिगड़ने से ट्रेक्टर पलटी खा गया था और वह खंती में गिर गया था। नानाखेड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment