इंगोरिया। महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को इंगोरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और एडिशनल एसपी कुलदीप सिंह के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में महिला से दुष्कर्म के आरोपी रईस पिता न्याज खां निवासी चिकली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय से आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादिया की शिकायत पर 29 अक्टूबर को आरोपी रईस के खिलाफ धारा 379 / 2026 कायम कर विवेचना में लिया था। फरियादिया ने पुलिस में की शिकायत में बताया था कि पति जब घर पर नहीं होता है तो मोहल्ले में रहने वाले आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया जा रहा था । आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दीपेश व्यास, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक अखिल शुक्ला, प्रधान आरक्षक राम लखन पटेल, दिलीप सिंह राणा, भोजराज परमार और संदीप बामनिया का सराहनीय सहयोग रहा।