पिपलिया मंडी। श्री दयानंद एजुकेशन सेंटर के संचालक निवासी ननोरा श्री दयानंद पाटीदार शिक्षक मोटरसाइकिल से बालागुड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे, जो महू-नीमच हाईवे पर MP होटल के समीप नीलगाय की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद टोल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता देते हुए जिला अस्पताल मंदसौर पहुंचाया। जहां न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर नहीं होने से इंदौर बांबे अस्पताल को रेफर कर दिया गया।
नीलगाय की चपेट में आने से शिक्षक घायल