मन्दसौर। शहर थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये मूल्य के 1 किग्रा अल्प्राजोलम और 1 लाख रु. मूल्य की 200 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट रोड शिवना नदी के पास से संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की जिसने अपना नाम समीर शेख निवासी गोपालपुरा थाना नारायणगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से उक्त अवैध अल्प्राजोलम और अफीम बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी शाहरुख निवासी नुरी कॉलोनी मनासा जिला नीमच को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ व गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है तथा पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।
अल्प्राजोलम और अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार