– अवैध मिट्टी का परिवहन करते पांच ट्रेक्टर जब्त

महिदपुर।  थाना महिदपुर की टीम एवं खनिज अधिकारी रमेश सोलकी की टीम के द्वारा करणदीप सिंह, एसडीओपी जेंडेन लिंगजेरपा (भापुसे), एसडीएम   अजय हिंगे के मार्गदर्शन में दिनांक 29.10.26 को निरीक्षण के दौरान भीमाखेडा के पास पांच ट्रेक्टर जो पीली मिट्टी से भरे होकर कस्वा महिदपुर की ओर जा रहे थे जिन्हे रोककर ट्रेक्टर चालको से मिट्टी परिवहन करने के संबंध मे दस्तावेज मागे गये जिनके द्वारा संतोषजनक जबाव नही देने पर टीम द्वारा उक्त पांचो ट्रेक्टरी को थाना महिदपुर परिसर में खडे किये गये बाद खनिज अधिकारी उज्जैन  रमेश सोलकी द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment