कानीपुरा मल्टी में बिना अनुमति के मल्टी के कमरों में सामान रख कब्जा कर रखा था महापौर के निरीक्षण के दौरान उजागर हुआ मामला,महापौर ने दिए सामान हटाने व मल्टी में सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश

उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल ने रविवार को कानीपुरा मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम द्वारा निर्मित की जा रही एमआईजी श्रेणी की मल्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि कुछ लोगों ने बिना अनुमति मल्टी के कमरों में सामान रख दिया है। महापौर टटवाल ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कमरों में रखा सामान तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही मल्टी की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने को कहा।महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मल्टी में किसी भी प्रकार का अनधिकृत कब्जा नहीं होना चाहिए। परिसर में असामाजिक गतिविधियों पर भी प्रभावी रोक लगाई जाए। उन्होंने निर्माणाधीन आवासीय परिसर की नियमित निगरानी करने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।महापौर ने कहा कि शासकीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि आवासीय इकाइयों का व्यवस्थित उपयोग हो सके और निर्माण कार्य भी सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment