इंदौर। लसूड़िया क्षेत्र में रहने वाले एक निजी कंपनी के कर्मचारी से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ₹15.25 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई। जब पीड़ित ने पैसे वापस निकालने की कोशिश की, तो रकम नहीं मिली।आरोपियों ने जमा राशि लौटाने के बदले 20% चार्ज मांगा। शिकायत के बाद रविवार को लसूड़िया पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर और खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।व्हाट्सएप मैसेज भेजकर निवेश का सुझाव दिया-लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, महालक्ष्मी नगर स्थित एक बिल्डिंग में रहने वाले रवींद्र साबले एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया था। इसमें उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने का सुझाव दिया गया और निवेश पर अलग-अलग तरह के मुनाफे की जानकारी दी गई।
इन्वेस्टमेंट के नाम पर निजी कंपनी के कर्मचारी से ₹15.25 लाख जमा कराए, रकम निकालने पर मांगा 20% चार्ज