NSUI ने निकाला पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया पुतला दहन

इंदौर । मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर NSUI पूर्व जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल के नेतृत्व में इंदौर में पैदल मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।   यह कार्यक्रम के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात पुतला दहन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से रखा।       इस अवसर पर रजत सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।      कार्यक्रम का आयोजन इंदौर के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर किया गया। इसमें NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मांगों के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रिंस हार्डिया, संदीप पठोदे ,अंकित सरोनिया ,विशाल राणा, , सौरभ शेख, मोहम्मद फ़िरोज़, , हिमांशु मलोरिया ,शशांक त्रिपाठी, देव सिंह चौहान, नबील ख़ान, कपिल सोलंकी, कुणाल सुनहरे, पलाश मिश्रा, , आयुष यादव, तन्मय राजपूत, सौम्य कोकने, शुभम् ठाकुर, अभिषेक रजक, अजय राठौड़, अजय हाड़ा, यशराज राजपूत, आदर्श, साहिल ख़ान , योगेश तोमर , शिवानी गुर्जर , भूमा वर्मा  , प्रदीप सैनी एवं टीम एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment