नवरात्रि में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, चीतों की गश्त से पंडालों की सुरक्षा

सनावद। नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सनावद पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रमुख मार्गों, गरबा पंडालों और आयोजन स्थलों पर निगरानी के लिए चीता पार्टी तैनात की गई है।पुलिस की टीमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार गश्त कर रही हैं।नवागत एसडीओपी मुकेश इजारदार ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। पंडालों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, वहीं संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी।पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों ने प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी असुविधा से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment