उज्जैन। बड़नगर-उज्जैन मार्ग पर शुक्रवार रात आयशर-कार की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आयशर पलटने से मार्ग पर जाम के हालत बन गये। घटना में किसी को चोंट नहीं आई, आयशर चालक की गलती होने पर पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।
चिंतमाण थाना पुलिस ने बताया कि शाम 7.30 बजे के उज्जैन-बड़नगर मार्ग गंभीर नदी पुलिया से पहले नलवा में कार और आयशर के बीच भिड़ंत हो गई थी। आयशर चालक मोबाइल पर बात करते हुये ड्रायविंग कर रहा था। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और आयशर पलट गई। उसमें तेल के डिब्बे भरे थे जो सड़क पर बिखर गये। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुंच गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि कार में अमन मालवीय निवासी ग्राम कोलूखेड़ी और उसके साथी सवार थे जो अपने गांव लौट रहे थे। आयशर उज्जैन की ओर आ रही थी जिसका चालक भाग निकला था। कार क्षतिग्रस्त होने पर चालक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। दुर्घटना में कोई जनहानि होना सामने नहीं आया है, लेकिन कुछ देर के लिये उज्जैन-बड़नगर मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी। तेल के डिब्बे सड़क पर बिखर गये थे। जिसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात की गई थी। चालक के सामने आने पर पता चलेगा कि आयशर कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी।
उज्जैन-बड़नगर मार्ग पर आयशर-कार की भिड़ंत