जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, लाखों का माल खाक

महिदपुर। नगर के गांधी मार्ग स्थित स्टैंडर्ड शू स्टोर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा जूते-चप्पलों सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार, सुबह दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम और दुकान मालिक को सूचना दी। आग तेजी से फैलने के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकान मालिक दिलदारपुरा स्थित अपने निवास से जब दुकान पर पहुंचे, तब तक आग से दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने के कारण स्पार्कलिंग बताया जा रहा है पूर्ण रूप से पुष्टि अभी तक हो नहीं पाई है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment