बड़वानी पुलिस ने किये दो सिकलीगर गिरफ्तार, 1 रिवाल्वर और 4 कट्टे बरामद

बड़वानी।पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं SDOP सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियारों की धर-पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुरमाबाद के सिकलीगर मोहल्ले में अवैध हथियार बनाने व बेचने का काम किया जा रहा है तथा बाहरी लोगों का आना-जाना बना हुआ है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 3 विशेष टीमों का गठन कर ग्राम खुरमाबाद में योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार व निर्माण सामग्री जप्त की गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment