इंदौर। राजबाड़ा पर रविवार दोपहर एआईसीटीसीएल (AICTCL) की पीएम सेवा के तहत शुरू की गई बस से तीन लोगों का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी थी। मामले में एमजी रोड पुलिस ने एमएस कांबिंग कंपनी के सुपरवाइजर तशील की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।तीन युवकों पर बस में पथराव का आरोप-सुपरवाइजर तशील ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद भीड़ ने अचानक बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान अभिषेक ठाकुर, विजय यादव और पंकज ने वहां मौजूद लोगों को उकसाया और बस पर पथराव किया। इससे बस के कांच फूट गए और उसे भारी नुकसान हुआ।पुलिस अब घटना के फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर रही है। मामले में और आरोपी बढ़ने की संभावना है।
AICTCLबस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIRदर्ज:पुलिस ने 3 युवकों की पहचान की; फुटेज के आधार पर बढ़ेंगे आरोपी