राहुलगांधी पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी उनकी बौखलाहट,कांग्रेस नेताओ का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला

मल्हारगढ़।इंदौर में आयोजित ” छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता को भाजपा पचा नही पारही है ओर यह साफ साफ मुख्यमंत्री जी की बौखलाहट है।उक्त बात प्रदेश के सचिव परशुराम सिसोदिया,जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने लगाते हुवे कहा कि नेता विपक्ष तथ्यो एवं पूर्ण जानकारी के साथ ही संवाद करते है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लाखो की संख्या  में छात्र मोदी एवं मोहन सरकार के खिलाफ उनकी शिक्षा नीति,बार बार पेपर लीक देश मे बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने आये थे।सिसोदिया एवं शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने 2 करोड़ नोकरियो का वादा किया था साथ ही वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की भी बात कही थी पर एक भी वादा आज तक पूरा नही हुवा। उल्टा आसमान छूती  महंगाई ने किसान,गरीब,मजदूरों सर्वहारा वर्ग की कमर तोड़कर रख दी इस पर से छात्रों,युवाओं, किसानों व्यापारियों का जायज गुस्सा इंदौर की सड़को पर उतरा और पूरा इंदौर 19 सितम्बर को कांग्रेसमय होगया।सिसोदिया एवं शर्मा ने बताया कि उससे बौखला  कर ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  ने नीमच जिले में प्रवास के दौरान बयान दिया कि “राहुलगांधी को जैसी बुद्धि वैसा काम” उनके इस बयान भी सिसोदिया एवं शर्मा ने तीखा हमला बोलते हुवे कहा कि निश्चित रूप से राहुलगांधी जी की बुद्धि छात्रों के,बेरोजगारों की देश मे बढ़ती महंगाई,केंद्र एवं भाजपा शासित प्रदेशों में बार बार पेपर लीक कर कॉम्पिटिशन एक्जाम में  भाग लेने वालों का भविष्य बर्बाद करने के खिलाफ आवाज उठाने वाले जननायक राहुल जी गांधी अपनी बुद्धि का उपयोग सही जगह ही कर रहे है। जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की सद्बुद्धि हेतु शीघ्र ही हनुमान चालीसा का पाठ एवं सद्बुद्धि यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment