बिना सूचना कार्यक्रम स्थल के बदलने पर नाराज हुई छात्राएं मुख्य सड़क मार्ग पर किया धरना प्रदर्शन

तराना।शनिवार को नगर के पीएम श्री स्कूल की छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर के बाहर मुख्य सड़क मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया गया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया।छात्राओं के प्रदर्शन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का भी साथ मिला परिषद के जिला संयोजक उज्जैन ग्रामीण राजदीप सिंह चावड़ा ने बताया कि शनिवार को विद्यालय में बालरंग प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना था।इस कार्यक्रम के लिए छात्राएं प्रस्तुति देने के लिए विद्यालय परिसर में पहुंची थी लेकिन यहां पर कार्यक्रम पीएम श्री स्कूल परिसर की जगह पर सांदीपनि  विद्यालय परिसर में आयोजित कर दिया गया। जिससे छात्राओं को बडी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
                                                     छात्रों के विरोध के बाद अब यह कार्यक्रम निरस्त हो गया है यह आयोजन तीसरे स्थान पर होगा। वहीं दूसरी ओर मामले मेंसांदीपनि स्कूल के प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान ने बताया किआयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के द्वारा दिनांक 19/8/2026 को जारी आदेश क्रमांक/ एकादमिक/ टी/ बालरंग प्रति./2026/1128 के पालन में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा जारी पत्र क्रमांक/ सामान्य/ बालरंग/2026/795,
 दिनांक 18/09/2026 में दिए गए निर्देशानुसार उत्कृष्ट विद्यालय तराना के द्वारा प्रतियोगिताएं संपन्न की गई है। आदेश के बिंदु 3.2 के अनुसार इस प्रतियोगिता को विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय के नेतृत्व में संपन्न की गई है।शनिवार जो घटनाक्रम हुआ उसमें बच्चों को ढाल बनाकर संदीपनी उत्कृष्ट विद्यालय की छवि धूमिल करने का जो प्रयास किया है उसकी विद्यालय परिवार निंदा करता है। उत्कृष्ट विद्यालय एकेडमिक रूप से पुरे विकासखंड का नोडल स्कूल होता है तथा विकासखंड के सभी विद्यार्थी हमारे अपने हैं। विद्यालय वरिष्ठ कार्यालय को इस विषय में जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए लिखेगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment