मनावर।शुक्रवारको फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मनावर में आरोपी गोलू पिता नानूराम भिलाला, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कच्छादड़, थाना धरमपुरी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 649/2026, धारा 137(2), 87, 65(1), 127(2) बी.एन.एस. एवं धारा 3/4, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
*पुलिस कार्यवाही-प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर एवं एसडीओपी मनावर श्री दीपांशु के मार्गदर्शन में टी आई राजेश यादव, चौकी प्रभारी बकानेर मनोज पाटीदार के नेतृत्व में थाना मनावर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक शनिवार को अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी-गोलू पिता नानूराम भिलाला, उम्र 23 वर्ष,निवासी ग्राम कच्छादड़, थाना धरमपुरी, जिला धार के आपराधिक रिकॉर्ड–अपराध क्रमांक 649/2026, धारा 137(2), 87, 65(1), 127(2) बी.एन.एस. एवं धारा 3/4, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट है।
*पुलिस कार्यवाहीमेंनिरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक मनोज पाटीदार, चौकी प्रभारी बाकानेर, सउनि महेश जाट, प्रधान आरक्षक बिशन मुजाल्दा, आरक्षक 999 राकेश कन्नौजे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।