उज्जैन। शहर में धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। कई स्थानों पर गणेश जी की छोटी-बड़ी झांकिया लगाई जा रही है। कई गणेश पंडालों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और पूरे शहर में गणपति उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
कंगालपुरा में विराजे भगवान गणेश जी के ऊपरी भाग में तिरुपति बालाजी भी विराजमान
मालीपुरा क्षेत्र के कंगालपुरा में श्री कृष्णा युवा ग्रुप द्वारा 14 फीट ऊंची आकर्षक व सुंदर दिखने वाली गणेश प्रतिमा विराजित कर गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि उन्होंने गणेश प्रतिमा महाराष्ट्र के भुसावल से मंगवाकर विराजित की है जिसकी कीमत 71 हजार रुपए हैं तथा यहां विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा के ऊपर भाग में तिरुपति बालाजी भी विराजमान है और रोज सुबह शाम आरती कर भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया जा रहा है तथा आयोजकों ने आगे बताया कि आखिरी के चार-पांच दिनों में भगवान गणेश जी को अलग-अलग व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा साथ ही भगवान गणेश जी को जिस दिन जिस व्यंजन का भोग लगेगा उसकी माला बनाकर गणेश जी को वह माला भी पहनाई जाएगी तथा भोग लगाकर इन व्यंजनों को प्रसाद के रूप में सभी लोगों को वितरित किया जाएगा।
गजानंद ग्रुप के युवराज
सांवेर रोड देशमुख हॉस्पिटल के समीप गजानंद ग्रुप मित्र मंडली द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश उत्सव पर भगवान गणेश की विशाल व सुंदर प्रतिमा विराजित की गई है। आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र में इस बार भी गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है इस बार भी पांडाल सजाकर 33 हजार रुपए कीमत की साढ़े आठ फीट की आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है गणेश जी के समीप ही रिद्धि सिद्धि भी विराजमान है आयोजकों ने आगे बताया कि 23 सितंबर को गणेश पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
शास्त्री नगर में विराजे शास्त्री नगर के सम्राट
शास्त्री नगर में 1 लाख 25 हजार रुपए कीमत की 15 फीट ऊंची आकर्षक व सुंदर दिखने वाली गणेश प्रतिमा विराजित कर गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है यहां विराजमान गणेश जी शास्त्री नगर के सम्राट के नाम से जाने जाते हैं आयोजकों ने बताया कि वह पिछले 17 वर्ष से शास्त्री नगर क्षेत्र में गणेश जी की स्थापना करते आ रहे हैं इस बार भी उन्होंने बुरहानपुर से भगवान गणेश जी की सुंदर व आकर्षक चार हाथ वाली गणेश जी की प्रतिमा मंगवाकर विराजित की है आयोजकों ने आगे बताया कि 19 सितंबर को महा आरती तथा 23 सितंबर को 56 भोग और 24 सितंबर को महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
संतराम सिंधी कॉलोनी गली नंबर 5 में गणेश जी लालबाग के राजा के स्वरूप में
संतराम सिंधी कॉलोनी गली नंबर 5 में पवार मित्र मंडली द्वारा राजस्थानी कलाकारों द्वारा बनाई गई गणेश जी की सुंदर व आकर्षक प्रतिमा विराजित कर गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है आयोजकों ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र में गणेश जी की स्थापना कर गणेश उत्सव मनाते आ रहे हैं। इस बार भी उन्होंने 40 हजार रुपए कीमत की आकर्षक व सुंदर प्रतिमा विराजित की है और प्रतिदिन आरती के पश्चात गणेश पंडाल में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं आयोजकों ने आगे बताया कि यहां विराजित मूर्ति लाल बाग के राजा के स्वरूप में है तथा आने वाले दिनों में गणेश जी के पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
बहादुरगंज चौराहे पर विराजे खेड़ापति सरकार परिवार के गणेश जी
बहादुरगंज चौराहे पर खेड़ापति सरकार परिवार द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपए कीमत की 16 फीट ऊंची सुंदर व आकर्षक गणेश प्रतिमा विराजित कर गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ बनाया गया है आयोजकों ने बताया कि यहां विराजित गणेश प्रतिमा उन्होंने बुरहानपुर के कलाकारों से बनवाई है तथा गणेश जी के 6 हाथ है आयोजकों ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में गणेश पंडाल में कई तरह के धार्मिक आयोजन होंगे साथ ही इस बार नई जनरेशन की पसंद को देखते हुए भगवान गणेश को चाइनीस आइटम जैसे मोमोज, मंचूरियन का भोग लगाकर इन आइटम को प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी। इसके साथ ही आलू बड़े और खीर का भी भोग लगाकर इन्हें प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।
भाटगली में जिद्दी ग्रुप के गणेश जी राजसी स्वरूप में
बहादुरगंज भाट गली चौराहे पर जिद्दी ग्रुप द्वारा 52 हजार रुपए कीमत की 12 फीट ऊंची सुंदर व आकर्षक दिखने वाली गणेश जी की प्रतिमा विराजित कर गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ क्षेत्र में मनाया जा रहा है। यहां गणेश जी के पंडाल की विशेष सजावट की गई है। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भगवान गणेश जी को चाइनीस आइटम, मंचूराम, सहित पिज़्ज़ा पावभाजी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित की जाएगी। इसके अलावा भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने आगे बताया यहां विराजित गणेश जी राजसी स्वरूप में है और यह प्रतिमा उन्होंने बुरहानपुर से मंगवाई है जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोग गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में सांवरिया जी से सांवरिया सेठ की हूबहू प्रतिमा मंगवाकर गणेश पंडाल में झांकी सजाकर विराजित की जाएगी और सांवरिया जी व गणेश जी का मिलन करवाया जाएगा तथा जिसका श्रद्धालु भी दर्शन लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही गणेश जी के विसर्जन के लिए प्रसिद्ध गजनी खेड़ी के बैंड बुलवाए जाएंगे और अनन्त चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकालकर विसर्जन किया जाएगा।
संतराम सिंधी कॉलोनी में विराजे बाल गणेश बने आकर्षण का केंद्र
श्री उमापुत्र मित्र मंडल द्वारा संतराम सिंधी कॉलोनी में डेढ़ लाख रुपए कीमत की गणेश जी की विशाल व सुंदर व आकर्षक दिखने वाली गणेश प्रतिमा विराजित कर गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यहां विराजित भगवान गणेश बाल गणेश के स्वरूप में है और इस प्रतिमा की खास बात यह है कि भगवान गणेश एक पैर पर अपना संतुलन बनाकर खड़े हुए हैं। इसके साथ ही गणेश पंडाल को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा पंडाल को जंगल का लुक दिया गया है और पंडाल की विशेष साज सज्जा कर लाइटिंग की गई है। यहां विराजित गणेश प्रतिमा व पंडाल की सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और बड़ी संख्या में सुबह शाम यहां गणेश पंडाल में बाल गणेश रूप में विराजे भगवान गणेश के दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से क्षेत्र में गणेश जी की स्थापना करते आ रहे हैं।