खजराना परिसर में पेंटर को कार ने मारी टक्कर:एमवाय अस्पताल में मौत

इंदौरइंदौर के खजराना गणेश मंदिर परिसर में रविवार दोपहर एक हादसे में 46 वर्षीय पेंटर अरुण नागले की मौत हो गई। भोजनशाला के पास पैदल जा रहे अरुण को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से चला गया। छोटी ग्वालटोली निवासी अरुण (पिता लक्ष्मीनारायण नागले) पेशे से पेंटर थे। वे खजराना क्षेत्र में काम करने गए थे और भोजन लेने के बाद पैदल परिसर से निकल रहे थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे के बाद परिसर के सुरक्षा गार्ड ने अरुण को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। घटना के करीब दो घंटे बाद उनके परिवार को हादसे की जानकारी मिली। इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई।

खजराना थाना पुलिस ने अरुण की मौत के मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment