भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के सामने विवाद: खाना खिलाने घर ले जाने की बात पर दो पक्षों में बहस

इंदौरभाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शुक्रवार रात इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राजमोहल्ला स्थित कॉलोनी में गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित छड़ी पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। पूजा में करोसिया और बैरवे समाज के लोग मौजूद थे। पूजा संपन्न होने के बाद श्याम टेलर के वहां से निकलने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उन्हें घर ले जाकर खाना खिलाने की बात कहने पर विवाद की स्थिति बन गई।

खाना खिलाने की बात पर शुरू हुई बहस-सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे श्याम टेलर छड़ी पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉलोनी में पहुंचे थे। पूजा पूरी होने के बाद जब वे वहां से रवाना होने लगे, तभी हेमंत नाम के व्यक्ति ने उन्हें अपने घर ले जाकर खाना खिलाने की बात कही। इस पर दूसरे पक्ष के अभिषेक के लोगों ने मना कर दिया।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते बहस बढ़ने लगी। मौके पर विवाद की स्थिति बनती देख श्याम टेलर को तत्काल वहां से रवाना कर दिया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment