नृसिंहघाट पर युवक पर हमला कर मोबाइल-पर्स से भरा बैग लूटा रात करीब 10 बजे दो बदमाशों ने किया हमला, सिर में आठ टांके लगे..पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन। नृसिंहघाट पर गुरुवार रात खाना खाने पहुंचे एक युवक पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा। बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में मोबाइल, पर्स और कपड़े रखे थे।
घायल युवक संतोष विश्वकर्मा, निवासी कैलाश नगर कॉलोनी, वृंदावन ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह नृसिंहघाट पर खाना खाने गया था। इसी दौरान दो युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगी और वह बेसुध होकर वहीं गिर गया।
शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा की मदद से घायल को चरक अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसके सिर में आठ टांके लगाए गए।
महाकाल पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और लूटे गए सामान के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment