सिंधी बस्ती में निगम का ‘ऑपरेशन पॉलीथिन’में एक ट्रॉली भरकर जब्त किया जहर

बुरहानपुर। प्रतिबंध को ठेंगा दिखाकर शहर में धड़ल्ले से बिक रहा था सिंगल यूज प्लास्टिक, और निगम ने भी खेल दिया मास्टर स्ट्रोक। बुधवार दोपहर सिंधी बस्ती में फिल्मी अंदाज में कार्रवाई हुई। नगर निगम के सेक्टर अधिकारी अजय कनाड़े ग्राहक बनकर आशीर्वाद किराना पर पहुंचे – “भैया, डिस्पोजल गिलास दे दो…” दुकानदार ने हामी भरी और यहीं से पकड़ी गई चोरी।इशारा मिलते ही सहायक आयुक्त स्वर्णिमा वर्मा टीम के साथ धमक पड़ीं। दुकान की तलाशी ली तो अंदर गोदाम में प्लास्टिक का पूरा बाजार सजा था – कटोरी, प्लेट, चम्मच, ग्लास… इतना माल कि उठाने के लिए ट्रॉली बुलानी पड़ी। दो दिन पहले ही आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने सख्त लहजे में कहा था – “अब बख्शना नहीं है।” इसके बाद शहर के 6-6 जासूस यानी सेक्टर अधिकारी मैदान में उतार दिए गए।
नियम  है – 120 माइक्रॉन से कम का कैरी बैग और थर्माकोल वाला सारा डिस्पोजल बैन है। फिर भी एक ही गोदाम से एक ट्रॉली माल निकलना बताता है कि काला कारोबार कितना गहरा है।अब निगम ने विक्रेता पर जुर्माने का शिकंजा कस दिया है। और सवाल तो यही है – जब एक दुकान में इतना है, तो पूरे शहर में कितना दबा पड़ा होगा?
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment