गंगा जरिया महादेव मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर गायब, हिंदू संगठनों में आक्रोश

​रतलाम। माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर के पीछे स्थित ग्रीन सिटी के पास गंगा जरिया महादेव मंदिर परिसर से बजरंग बली की मूर्ति खंडित कर गायब करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए और गहरा आक्रोश जताया।​स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं के अनुसार दो दिन पूर्व तक मूर्ति मंदिर में विराजित थी। जब रविवार दोपहर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचे, तो मूर्ति अपने स्थान से गायब मिली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को खंडित किया है; रास्ते में सिंदूर बिखरा मिला और मंदिर की ध्वजा भी कुछ दूरी पर नीचे गिरी पाई गई। मंदिर परिसर में स्थित बावड़ी में मूर्ति फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

​पुलिस बल मौके पर, जांच शुरू-घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया और माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम चौहान पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment