पटना।BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों का एक गुट आज CM हाउस घेरने निकला है।छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई। CRPF जवानों को भी उतारा गया, लेकिन छात्र जेपी गोलंबर पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़कर डांकबंगला पहुंच गए।डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है। छात्रों की तरफ से की गई पत्थरबाजी में टाउन डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह घायल हुए हैं। कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है।इससे पहले डाकबंगला पर CPRF जवानों के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई। पुलिस उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक छात्र का सिर फट गया और एक छात्रा बेहोश हो गई।
पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज, दौड़ाकर पीटा:पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल